Digit.in

AC की तरह दीवार पर टंग जाता है ये हीटर, Amazon पर भारी छूट में उपलब्ध, कुछ मिनट में कमरा गरम

AC की तरह दीवार पर टंग जाता है ये हीटर, Amazon पर भारी छूट में उपलब्ध, कुछ मिनट में कमरा गरम

Best Room Heater for This Winter: सर्दी का मौसम आ रहा है. कई राज्यों में तो कड़ाके की ठंड पड़नी भी शुरू हो गई है. घर में सर्दी से बचने के लिए लोग कंबल-रजाई का उपयोग करते हैं. हालांकि, Room Heater का भी इस्तेमाल करके आप सर्दी को मात दे सकते हैं. अब बाजार में कई तरह के हीटर मिलने लगे हैं.

इस ठंड अगर आप भी अपने लिए एक हीटर लेना चाहते हैं तो हम आपको ऐसे ही एक यूनिक हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं. इस हीटर को देखकर लोगों के मन में जरूर सवाल आएगा कितने में मिला. हम बात कर रहे हैं रूम में एसी की तरह टांगने वाले रूम हीटर की. यह बिल्कुल एसी की तरह ही आपके कमरे की दीवार पर टंग जाता है.

इसके बाद यह पूरे कमरे को गर्म करता रहता है. ऐसे हीटर को वॉल माउंटेड रूम हीटर कहा जाता है. ये हीटर आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों जगहों पर मिल जाएंगे. ऑनलाइन में इसे ऐमेजॉन के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी बेचा जा रहा है. ऐमेजॉन पर इस तरह का WelTherm दीवार हीटर मौजूद है. कंपनी इसको Octane+ ERP स्टैंडर्ड के साथ साथ बेच रही है.

अभी सस्ते में उपलब्ध

आपको बता दें कि अभी ऐमेजॉन पर ब्लैक फ्राइडे सेल चल रही है. इस वजह से इन हीटर को काफी कम कीमत पर बेचा जा रहा है. WelTherm दीवार हीटर को ऐमेजॉन पर ऑफर में 6,799 रुपये में बेचा जा रहा है. इसके अलावा इस पर बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन दिया जा रहा है. ऐसे वॉल माउंटेड हीटर की कीमत आमतौर पर 6 हजार से शुरू होकर 12 हजार रुपये तक जाती है. इसको डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.

हीटर का रख-रखाव भी काफी आसान

इस हीटर में आपको एक डिस्प्ले यूनिट भी मिलता है. इससे आप टेम्परेचर को मॉनिटर कर पाते हैं. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार इस वॉल माउंटेड हीटर का वजन 2.5 किलोग्राम है. जबकि इसका हीट आउटपुट 2000 Watts तक है. इसके डिजाइन को देखकर आप एक पल के लिए इसे एसी समझ सकते हैं.

कंपनी के अनुसार, इसका रख-रखाव करना भी काफी आसान है. इसको साफ करने के लिए हीटर के लाइन को कट करके ग्रिल पर जमे धूल को वैक्यूम क्लीनर से हटाया जा सकता है. यूनिट के बाहर के हिस्से को नम कपड़े से साफ करने के बाद सूखे कपड़े से सुखाया जाता है. इसको कंट्रोल के लिए रिमोट भी दिया जाता है. ऐसे में आप अपने घर को नया लुक देना चाहते हैं और सर्दी से भी बचना चाहते हैं तो आप इस वॉल माउंटेड हीटर को इस बार खरीद सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles