iPhone 16e से कितना अलग होगा नया iPhone 17e, दिलचस्प होंगे ये 5 अपग्रेड

iPhone 16e से कितना अलग होगा नया iPhone 17e, दिलचस्प होंगे ये 5 अपग्रेड

Apple अपने बजट iPhone लाइनअप को भारत और ग्लोबल मार्केट में ज्यादा से ज्यादा मजबूत करना चाहता है, इस समय मिल रही खबरों की मानें तो कंपनी इसी तैयारी में जुटी भी है। पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 17e की लॉन्चिंग इसी हफ्ते यानि 19 फरवरी 2026 को हो सकती थी। हालांकि, कंपनी ने इस डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं के थी लेकिन अब नई जानकारी के अनुसार Apple भारत में Holi वाले दिन ही एक स्पेशल ईवेंट का आयोजन करने जा रहा है, जिसे लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इसमें ही कंपनी अपने iPhone 17e को लॉन्च कर सकती है, हालांकि, अभी के लिए कंपनी ने इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इतना जरूर है कि कंपनी ने ईवेंट को लेकर खुलासा कर दिया है और मीडिया को इस ईवेंट के लिए न्योता देना भी शुरू कर दिया है, अब हो सकता है कि इसी ईवेंट में कंपनी अपने iPhone 17e को लॉन्च करे?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अभी के लिए iPhone 17e के लॉन्च और लॉन्च डेट को लेकर संशय ही बना हुआ है, ऐसे में आइए जानते हैं कि iPhone 16e के मुकाबले iPhone 17e में कौन से सबसे बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। यहाँ हम उन सभी संभावनाओं की चर्चा करने वाले हैं जो iPhone 17e को एक दमदार और किफायती फोन के तौर पर खड़ा कर सकती हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आइए जानते हैं iPhone 16e के मुकाबले iPhone 17e में क्या नया मिल सकता है।

नया A19 प्रोसेसर, परफॉर्मेंस हो सकती है दमदार

माना जा रहा है कि iPhone 17e में वही A19 चिप मिल सकती है जो हाई-एंड iPhone 17 मॉडल में पहले ही आ चुकी है, इसका मतलब है कि यह फोन परफॉरमेंस के मामले में iPhone 17 सीरीज वाला फ़ील ही आपको देने वाला है। इस प्रोसेसर के होने से फोन को एक अलग ही ताकत मिल जाने वाली है। असल में, अगर फोन में इस प्रोसेसर को जगह दी जाती है तो इस फोन में Apple Intelligence फीचर्स सपोर्ट अपने आप ही मिल जाएगी, इसके अल्वा बेहतर गेमिंग, स्मूद मल्टीटास्किंग और फास्ट फोटो प्रोसेसिंग भी आपको मिलने वाली है। इस फोन में होने वाले ये अपग्रेड ‘फ्यूचर-प्रूफ’ माने जा रहे हैं।

Dynamic Island कर सकता है एंट्री?

अभी तक के लिए आपने देखा ही है कि बजट iPhone में पुराना नॉच डिजाइन मिलता है, लेकिन आगामी फोन में इस प्रथा को बदला जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार के बजट iPhone में कंपनी Dynamic Island को जगह दे सकती है। अगर ऐसा होता है कि यह कम प्राइस में मिलने वाला प्रीमियम iPhone हो सकता है?

नया C1X मॉडम, जो नेटवर्क को बेहतर करेगा

रिपोर्ट्स कहती हैं कि इसमें Apple का इन-हाउस C1X मॉडम भी हो सकता है। इससे जाहिर तौर पर फास्ट डाउनलोड स्पीड मिलने वाली है, इसके अलावा अगर आप भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहते हैं तो यहाँ भी आपको बेहतर सिग्नल मिलेंगे और इतना ही नहीं, इस फीचर के फोन में होने से ज्यादा पावर एफिशिएंसी भी आपको मिलने वाली है। भारत जैसे देश में जहां नेटवर्क हर जगह समान नहीं होता, यह बड़ा अपग्रेड अच्छा साबित हो सकता है।

MagSafe का मिल सकता है सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग मिनटों में

हमने देखा है कि सभी मॉडल में पहले MagSafe सपोर्ट नहीं मिलता था। हालांकि, कुछ लीक ऐसा कहते हैं कि iPhone 17e में मैग्नेटिक रिंग दी जा सकती है, जिससे: वायरलेस चार्जर आसानी से अटैच होगा, मैग्नेटिक वॉलेट और बैटरी पैक का सपोर्ट मिलेगा। अगर यह फीचर भी फोन में मिलता है तो इसे भी एक बड़ा नहीं सबसे बड़ा अपग्रेड कहा जा सकता है, क्योंकि अभी तक के लिए यह फीचर केवल और केवल प्रीमियम मॉडल्स में मिलता था।

कैमरा में भी दमदार अपग्रेड

जानकारी मिल रही है कि फोन के बैक पर एक 48MP कैमरा मिलने की उम्मीद है, इसके अलावा फोन के फ्रन्ट 12MP कैमरा को बदलकर कंपनी इस फोन में 18MP का फ्रन्ट कैमरा दे सकती है, यह भी एक बड़ा अपग्रेड है, जो इस किफायती फोन को ज्यादा दमदार बना देने वाला है। इसके अलावा बेहतर HDR, लो-लाइट फोटोग्राफी के अलावा A19 चिप कैमरा को ज्यादा बेहतर कर देने वाले हैं।

भारत में क्या हो सकती है iPhone 7e की कीमत

रिपोर्ट्स ऐसा कहती हैं कि इस फोन को इंडिया के बाजार में 59,999 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यह कीमत कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नहीं बताई है लेकिन अगर कीमत यही रहती है तो यह iPhone 16e से थोड़ा ऊपर लेकिन अभी भी एंट्री-लेवल प्रीमियम सेगमेंट में ही पेश किया जा सकता है।

iPhone 17e को खरीदने से नफा या नुकसान? (लॉन्च से पहले ही जान लें)

आइए कुछ पॉइंट्स में समझते हैं कि आपके लिए iPhone 17e को खरीदने से नफा या नुकसान क्या हो सकता है? यहाँ आपको कुछ बिंदुओं में ही इस बात को समझ सकते हैं। अभी लॉन्च को लेकर संशय है, लेकिन आइए उसके पहले ही जानते हैं कि आखिर इस फोन को क्यों खरीदना चाहिए?

  • अगर आप Android से iPhone में शिफ्ट करना चाहते हैं।
  • लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहिए।
  • कैमरा और परफॉर्मेंस बैलेंस चाहिए।
  • MagSafe जैसे फीचर चाहते हैं।

अगर आप इन सब चीजों को देखकर यह फोन खरीद रहे हैं तो आपको इसे खरीदने से खुशी के साथ साथ मुनाफा भी नजर आने वाला है। हालांकि, अगर आपका बजट कम है यानि 50000 रुपये से कम है तो यह फोन आपके लिए नहीं है। ऐसे में आपको iPhone 16e को इस समय बहुत से डिस्काउंट और ऑफर आदि के साथ खरीद लेना चाहिए। अगर आप iPhone 17e को कम बजट होने के बाद भी खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए घाटे वाला सौदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते लॉन्च होंगे Pixel 10a, Vivo V70 और Apple का ये वाला iPhone, जानें किस फोन में क्या खास

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo