इस हफ्ते लॉन्च होंगे Pixel 10a, Vivo V70 और Apple का ये वाला iPhone, जानें किस फोन में क्या खास

इस हफ्ते लॉन्च होंगे Pixel 10a, Vivo V70 और Apple का ये वाला iPhone, जानें किस फोन में क्या खास

फरवरी का महीना हर साल मोबाइल लॉन्च के लिए खास रहता है। Mobile World Congress से पहले कंपनियां अपने नए डिवाइस पेश कर बाजार का माहौल गर्म कर देती हैं। इस हफ्ते भारत और ग्लोबल मार्केट में कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। इस इस हफ्ते हर सेगमेंट के खरीदार के लिए कुछ न कुछ नया लॉन्च होने वाला है। आइए जानते है कि Google इस हफ्ते अपने किस फोन को लॉन्च कर सकता है, Vivo V70 सीरीज के फोन्स में लॉन्च खास हो सकता है, इसके अलावा क्या Apple अपने iPhone 17e को इसी हफ्ते लॉन्च कर सकता है या इसे लेकर कंपनी एक नई लॉन्च डेट (Apple Event 2026) की घोषणा कर चुकी है। इतना ही नहीं, Infinix की ओर से अपने किस फोन को बाजार में उतारा जा सकता है। यहाँ हम, इन सभी फोन्स और इनसे जुड़ी जानकारी की सम्पूर्ण डिटेल्स आपको देंगे।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Google Pixel 10a

कब हो सकता है लॉन्च: 18 फरवरी

Google ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Pixel 10a को 18 फरवरी को पेश किया जाएगा और उसी दिन से इस फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे। इसका मतलब है कि लॉन्च के बाद जल्दी ही फोन को खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया जाने वाला है। आइए जानते है कि Google के इस फोन में आपको कौन से फीचर और स्पेक्स मिल सकते हैं।

Google के Pixel 10a को कंपनी अपने खुद के Tensor G4 प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है, इस फोन में 8GB के रैम भी मिलने जा रही है, इसी को सपोर्ट करने के लिए फोन में आपको 256GB स्टॉरिज भी मिल सकती है। इसके अलावा इस फोन में Android 16 का सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन यह स्टॉक वर्जन होने वाला है। कंपनी के अनुसार इस फोन को 8 साल के लिए OS अपडेट दिया जाने वाला है। प्राइस को अगर देखा जाए तो फोन का प्राइस 50000 रुपये के आसपास या इससे कुछ ज्यादा हो सकता है।

किनके लिए बेस्ट है गूगल का फोन?

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो क्लीन एंड्रॉयड चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि यह फोन आपके लिए ही है, इसके अलावा इस फोन में आपको शानदार कैमरा भी मिल सकता है। अगर आप यह दोनों ही फीचर अपने फोन में चाहते हैं तो आपको इस फोन का इंतज़ार करना चाहिए, इसके अलावा यह उन लोगों के लिए भी बेस्ट होने वाला है, जो लंबे से लंबे समय के लिए OS अपडेट चाहते हैं।

Vivo V70 Series

कब हो रही लॉन्च: 19 फरवरी को इंडिया के बाजार में

जानकारी मिल रही है कि Vivo अपने Vivo V70 और V70 Elite को इंडिया के बाजार में 19 फरवरी को लॉन्च कर सकता है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस फोन सीरीज का डिजाइन एकदम नया होने वाला है। अब देखना है कि आखिर यह फोन लोगों को पसंद आता है या नहीं। आइए इसके स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डाल लेते हैं।

जानकारी के अनुसार, Vivo V70 सीरीज में कंपनी की ओर से स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, इसके अलावा बॉडी को देखा जाए तो यह फ्लैट होने वाली है। डिस्प्ले के तौर पर कंपनी इस फोन में AMOLED 120Hz स्क्रीन दे सकती है। इसके अलावा इन फोन्स की खासियत है कि यह IP68 और IP69 रेटिंग से लैस हो सकते हैं।

किनके लिए बेस्ट हो सकती है वीवो वी70 सीरीज?

अगर आप भी मेरी तरह ही एक ऐसे यूजर हैं जो कैमरा, डिजाइन, डिस्प्ले और के अलावा दमदार बैटरी के साथ आने वाले फोन्स के दीवाने हैं तो यह फोन सीरीज आपके लिए ही है।

iPhone 17e

कब हो रही लॉन्च: अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार 19 फरवरी लेकिन Apple की ओर से आधिकारिक तौर पर एक ईवेंट को 4 मार्च को आयोजित करने की जानकारी मिल रही है, उसमें ही इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है?

रिपोर्ट्स आदि के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि Apple अपने Apple iPhone 17e को 19 फरवरी को लॉन्च कर सकता है। हालांकि, एक नई जानकारी ऐसा कहती है कि इस फोन को 4 मार्च को होने वाले एक ईवेंट में लॉन्च किया जा सकता है, असल में इस ईवेंट की आधिकारिक जानकारी एप्पल ने खुद ही एक इन्वाइट भेजकर दी है। कंपनी 4 मार्च को एक स्पेशल ईवेंट का आयोजन करने वाली है, इसी में iPhone 17e को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लिए दोनों ही डेट्स को लेकर कोई भी संशय बना हुआ है। क्योंकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर iPhone 17e की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। आइए अब iPhone 17e के कुछ सबसे मुख्य स्पेक्स पर नजर डालते हैं।

आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि iPhone 17e कंपनी के iPhone 16e का ही अपग्रेडेड वर्जन होने वाला है, इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी हो सकता है। इस फोन में 6.1-इंच OLED डिस्प्ले मिल सकती है जो 60Hz रिफ्रेश रेट (ProMotion नहीं) के साथ आ सकती है, इस फोन में बेहतर A-सीरीज चिप भी मिल सकता है। अभी के लिए इतनी ही जानकारी इस फोन को लेकर सामने आई है।

किनके लिए बेस्ट होगा iPhone 17e?

जो भी लोग एंड्रॉयड से iPhone इकोसिस्टम में एंट्री लेना चाहते हैं तो उन सभी के लिए यह फोन बेस्ट हो सकता है, और अगर इसे कम बजट में लाया जाता है तो यह बहुत लोगों की पहली पसंद भी बन सकता है।

Infinix Note Edge

कब हो सकता है लॉन्च: आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं!

Infinix इस हफ्ते Note Edge लॉन्च कर सकता है। हालांकि, अभी के लिए इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आइए जानते है कि Infinix के इस फोन को किन फीचर और स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में एक 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है, फोन को 8GB RAM के अलावा एक 6,500mAh बड़ी बैटरी और Android 16 आधारित XOS पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन का प्राइस अगर देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि इंफीनिक्स इसे 25000 रुपये से कम प्राइस में लॉन्च कर सकता है।

किनके लिए बेस्ट हो सकता है फोन?

अगर आप एक ऐसे यूजर हैं जो एक बड़ी बैटरी वाले फोन के अलावा कर्व्ड स्क्रीन पसंद करते हैं तो एक बजट में अपने लिए एक फोन खरीदना चाहते हैं तो उनके लिए यह फोन बेस्ट हो सकता है। अभी इसकी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन इसे जब भी लॉन्च किया जाता है, यह किफायती फोन्स खरीदने वालों के लिए अच्छी चॉइस बन सकता है?

कौन सा फोन खरीदना होगी समझदारी?

  • अगर आपका बजट 50,000 रुपये या उससे कुछ ज्यादा है और आप एक दमदार कैमरा वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए Google Pixel 10a एक दमदार फोन हो सकता है।
  • इसके अलावा अगर आप स्टाइलिश और सबसे बेहतरीन डिजाइन वाले एंड्रॉयड फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए Vivo के Vivo V70 से बढ़िया कुछ नहीं हो सकता है।
  • हालांकि, अगर आप कम बजट में iPhone एकोसिस्टम में जाना चाहते हैं तो आपके लिए iPhone 17e एक बेस्ट चॉइस हो सकता है। अभी के लिए यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इसे कब लॉन्च किया जाने वाला है। यह 19 फरवरी या 4 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है?
  • अंत में, अगर आप एक बड़ी बैटरी वाले सबसे सस्ते फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए Infinix Note Edge से बेहतर कोई विकल्प/ऑप्शन नहीं है।

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: 20 फरवरी को कंटेंट की बौछार, एक ही दिन 4 बड़ी रिलीज.. Prime Video और Netflix पर देखें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo