OTT Releases This Week: 20 फरवरी को कंटेंट की बौछार, एक ही दिन 4 बड़ी रिलीज.. Prime Video और Netflix पर देखें
OTT Releases This Week: फरवरी के तीसरे हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की ऐसी बारिश होने वाली है कि वीकेंड छोटा पड़ सकता है। 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 के बीच रोमांस, थ्रिलर, क्राइम, डॉक्यू-सीरीज और इंटरनेशनल ड्रामा आदि का रिलीज आपको चौंका सकता है, इस हफ्ते आपके लिए काफी कुछ है जिसकी रिलीजिंग होने जा रही है। हम आपको यहाँ इस हफ्ते Amazon Prime Video और Netflix पर रिलीज होने वाली 9 सबसे दमदार फिल्म्स और वेब सीरीज आदि के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
Surveyअगर आप सोच रहे हैं कि पहले क्या देखें, तो यह गाइड आपके लिए ही निर्मित की गई है, आइए इन सभी रिलीज आदि के बारे में विस्तार से एक एक करके जानते हैं।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri (19 फरवरी)
कहां देखें: Amazon Prime Video
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की यह मॉडर्न रोमांटिक कॉमेडी प्यार के रिश्तों पर आधारित है। पैरेंट्स की उम्मीदें और युवाओं की कन्फ्यूजन के बीच पनपती लव स्टोरी इसे हल्का-फुल्का लेकिन रिलेटेबल बनाती है। अगर आपको फैमिली के साथ देखने लायक साफ-सुथरी फिल्म देखना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
The Night Agent Season 3 (19 फरवरी)
कहां देखें: Netflix
इस बार कहानी इंटरनेशनल मिशन पर जा रही है। इस्तांबुल से न्यूयॉर्क तक फैला षड्यंत्र, और भारत के सूरज शर्मा की अहम भूमिका इस सीरीज को ग्लोबल टच देती है। एक्शन और सस्पेंस पसंद है तो यह आपकी लिस्ट में ऊपर होना चाहिए।
Kennedy (20 फरवरी)
कहाँ देखें: Netflix
अनुराग कश्यप की यह नियो-नोयर थ्रिलर पहले ही अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल्स में सराही जा चुकी है। राहुल भट्ट एक ऐसे पूर्व पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं जो कानूनी रूप से मृत है लेकिन सिस्टम के लिए काम करता है।
56 Days (18 फरवरी)
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई लव स्टोरी 56 दिन बाद एक मर्डर मिस्ट्री में बदल जाती है। अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर पसंद है तो इसे मिस न करें।
Lucky The Superstar (20 फरवरी)
कहाँ देखें: JioHotstar
एक आवारा पिल्ले की कहानी जो लोगों की जिंदगी बदल देता है। हल्की-फुल्की तमिल ड्रामा फिल्म, लेकिन अंत में मजबूत सामाजिक संदेश देती है।
Being Gordon Ramsay (18 फरवरी)
कहाँ देखें: Netflix
मशहूर शेफ गॉर्डन रैमसे की जिंदगी पर आधारित 6-एपिसोड की डॉक्यू-सीरीज। इस बार उनका एंग्री इमेज नहीं, बल्कि पारिवारिक और बिजनेस साइड देखने को मिलेगा।
Pavane (20 फरवरी)
कहाँ देखें: Netflix
कोरियन रोमांटिक मेलोड्रामा, जो तीन अलग-अलग लोगों की जिंदगी को एक साथ जोड़ता है। धीमी लेकिन इमोशनल कहानी अगर आपको देखना पसंद हैं तो आप इसे देख सकते हैं।
Rakshasa (20 फरवरी)
कहाँ देखें: ZEE5
कन्नड़ साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर। पुलिस ऑफिसर की कहानी जो सिस्टम और अपने अंदर के राक्षस से जूझ रहा है। यह कहानी भी आपको बेहद पसंद आने वाली है।
इस हफ्ते क्या देखें?
- फैमिली एंटरटेनमेंट अगर आप देखना चाहते हैं तो आप Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri देख सकते हैं।
- डार्क थ्रिलर अगर आपका देखने का मन कर रहा है तो आपको Kennedy के साथ जाना चाहिए।
- इंटरनेशनल एक्शन के लिए आप The Night Agent 3 को देख सकते हैं।
- हालांकि, इसके अलावा अगर आप मर्डर मिस्ट्री देखना चाहते हैं तो आप 56 Days देख सकते हैं।
क्यों खास है यह हफ्ता?
एक ही दिन (20 फरवरी) को 4 बड़ी रिलीज होने जा रही हैं, इसमें बॉलीवुड + हॉलीवुड + कोरियन + साउथ इंडियन कंटेंट शामिल है। इसमें आपको रोमांस से लेकर क्राइम तक हर जॉनर मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: 4 मार्च को ‘Special Apple Experience’, iPhone 17e और नए MacBook की हो सकती है एंट्री
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile