ये वाला चश्मा पहनने वाले पहले व्यक्ति बनें प्रधानमंत्री मोदी, कई खूबियों से लैस, जानिए देसी AI Smartglasses की खासियत
Meta Smartglasses ने खूब धूम मचाई थी. अब देशी कंपनी ने भी AI Smartglasses को टीज कर दिया है. खास बात है इसको भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्राई किया है. आपको बता दें कि भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam AI ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए AI हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च करने की योजना का ऐलान किया है. कंपनी के प्रमुख प्रत्युष कुमार ने X पर पोस्ट कर बताया कि Sarvam जल्द ही AI स्मार्टग्लास पेश करेगी. यह घोषणा इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान सामने आई.
SurveySarvam Kaze नाम से आएंगे स्मार्टग्लास
प्रत्युष कुमार ने एक मिनट का टीजर वीडियो शेयर किया, जिसमें Sarvam के नए स्मार्टग्लास की झलक दिखाई गई. इन ग्लासेस का नाम Sarvam Kaze रखा गया है. डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक Meta के Ray-Ban स्मार्टग्लास जैसे दिखते हैं, जिनमें फ्रेम पर कैमरा प्लेसमेंट साफ नजर आता है.
Drop 12/14: Models, products, impact – today something different, very different. Launching Sarvam Kaze, our foray into getting our models into the your hands with our devices – designed and built here in India! pic.twitter.com/8RnqO16Idg
— Pratyush Kumar (@pratykumar) February 17, 2026
कंपनी के अनुसार, Sarvam Kaze को भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है. प्रत्युष कुमार ने लिखा कि यह कंपनी की डिवाइस कैटेगरी में एंट्री है और इसे पूरी तरह भारत में तैयार किया गया है. अगर ऐसा है तो यह भारत में बना पहला AI हार्डवेयर प्रोडक्ट बन सकता है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ट्राई
Sarvam AI प्रमुख ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें Narendra Modi Sarvam Kaze स्मार्टग्लास पहने हुए नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर संभवतः इंडिया AI इम्पैक्ट समिट की है. कुमार ने पोस्ट में लिखा कि इन ग्लासेस को ट्राई करने वाले पहले व्यक्ति प्रधानमंत्री थे.
Sarvam Kaze क्या करेगा?
कंपनी का कहना है कि Sarvam Kaze का उद्देश्य AI को सिर्फ स्क्रीन तक सीमित न रखकर उसे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना है. यह ग्लास पहनने पर आसपास की आवाज सुन सकता है, समझ सकता है, जवाब दे सकता है और जो कुछ आप देखते हैं उसे कैप्चर भी कर सकता है.
Sarvam के मुताबिक यह डिवाइस कंपनी के अपने इन-हाउस AI मॉडल्स पर चलेगी. साथ ही डेवलपर्स Sarvam प्लेटफॉर्म के जरिए कस्टम एक्सपीरियंस भी बना सकेंगे.
स्मार्टग्लास मार्केट में नई एंट्री
स्मार्टग्लास अब टेक इंडस्ट्री में तेजी से उभरती कैटेगरी बन रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार Meta ने 2025 में अपने Ray-Ban स्मार्टग्लास के 70 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचे हैं. वहीं Apple भी भविष्य में अपने स्मार्टग्लास लॉन्च करने की तैयारी में बताया जा रहा है.
ऐसे में Sarvam AI इस सेगमेंट में शुरुआती भारतीय खिलाड़ी के रूप में अपनी जगह बना सकता है. कंपनी ने पुष्टि की है कि Sarvam Kaze मई 2026 में लॉन्च होंगे.
यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रहा WhatsApp पर बड़ा स्कैम, एक गलती से मिनटों में खाली हो जाएगा अकाउंट, सरकार का अलर्ट
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
