Digit.in

IMDb पर जबर रौला काट चुकी हैं ये वाली वेब सीरीज, मिलेगा इमोशन, एक्शन और सस्पेंस, आज रात ही बना लें देखने का प्लान

IMDb पर जबर रौला काट चुकी हैं ये वाली वेब सीरीज, मिलेगा इमोशन, एक्शन और सस्पेंस, आज रात ही बना लें देखने का प्लान

दर्शकों के लिए मनोरंजन की दुनिया में अब पहले से ज्यादा ऑप्शन उपलब्ध हैं, जो हर तरह की रुचि और पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। चाहे आप एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, या मर्डर मिस्ट्री के दीवाने हों, हर शैली के शौकीनों के लिए इस समय OTT पर कुछ खास मौजूद है। फिल्मों और वेब सीरीज की बात करें तो ऐसी कई शानदार कहानियाँ हैं जो दर्शकों को बांधकर रखने में पूरी तरह सक्षम हैं। ये शो और फिल्में न केवल रोमांचक अनुभव देती हैं, बल्कि कई बार हमें सामाजिक और मानवीय पहलुओं को समझने का मौका भी देती हैं। आइए ऐसी ही कुछ बेहतरीन वेब सीरीज आदि पर एक नजर डालें।

किस OTT पर देख सकते हैं ये वाली वेब सीरीज?

वेब सीरीज की दुनिया में, मिर्जापुर, पंचायत, सिटाडेल: हनी बनी, ग्यारह ग्यारह, मर्डर इन माहिम, और शेखर होम जैसी कहानियाँ दर्शकों को अपनी अनोखी और दिलचस्प कहानियों से बांधे रखने में कामयाब रही हैं। मिर्जापुर में अपराध और सत्ता का रोमांच है, जबकि पंचायत की हल्की-फुल्की कहानी ग्रामीण जीवन को बेहद खूबसूरत ढंग से पेश करती है। आज हम आपको इन सभी वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, इन्हें आप कहाँ देख सकते हैं यह जानकारी भी आपको यहाँ मिल जाने वाली है।


IMDb Rating 8.4/10

मिर्जापुर के बारे में इस समय सभी लोग जानते हैं। असल में इस वेब सीरीज में आपको क्राइम, पावर और सत्ता का अलग ही कॉन्सेप्ट देखने को मिलने वाला है। आप इस सीरीज को Amazon Prime ViDeo पर देख सकते हैं। यह आपको वाकई ही पसंद आने वाली है। मैं आपसे कहूँगा कि आपको इसके सभी सीजन देखने चाहिए।


IMDb Rating 9/10

Panchayat की रेटिंग देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वेब सीरीज किस लेवल की है। असल में, कहानी में एक गाँव के प्रधान जी की कहानी को दिखाया गया है, जो आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाली है। नाम से यह बड़ी मामूली सी कहानी मालूम पड़ती है लेकिन जब आप इसे देखते हैं तो बार बार इसे देखने का मन करता है। इस सीरीज को भी आप Amazon Prime ViDeo पर देख सकते हैं।


IMDb Rating 6.2/10

इस सीरीज को Raj और DK की ओर से निर्देशित किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको Samantha और Varun Dhawan लीड रोल में नजर आने वाले हैं। आपको बताया देते है कि इस वेब सीरीज में आपको एक्शन का भरपूर डोज़ मिलने वाला है। इस सीरीज को भी आप Amazon Prime ViDeo पर देख सकते हैं।


IMDb Rating 8.2/10

यह एक थ्रिलिंग फेंटेसी सीरीज है, यह एक कोरियन ड्रामा सिग्नल पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन Umesh Bisht की ओर से किया गया है। इस सीरीज में आपको Kritika Kamra, Raghav Juyal और Dhairya Karwa नजर आने वाले हैं। यह सीरीज देखकर भी आपको बेहतरीन अनुभव होने वाला है। इस सीरीज को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।


IMDb Rating 7.5/10

इस फिल्म में आपको एक मर्डर की तहकीकात का पूरा ताना बाना देखने को मिलने वाला है। इस सीरीज को आप JioCinema पर देख सकते हैं। इस सीरीज को देखकर आपको समाज के एक अलग ही पहलू से रूबरू होने का मौका मिलने वाला है।


IMDb Rating 7.9/10

अगर आपको जासूसी कहानियाँ पसंद आती हैं तो आप Shekhar Home सीरीज को देख सकते हैं। IMDb पर इसकी रेटिंग भी बढ़िया है। इसका मतलब है कि इसे बहुत से लोगों की ओर से पसंद किया जा रहा है। इस कहानी का आनंद भी आप JioCinema पर ले सकते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles