AC की बाप है ये तकनीकी.. बिना बिजली के कमरे को करती है शिमला जैसा ठंडा, ट्राई जरूर करें
2019 की एक Italian Research ऐसा कहती है कि Reflective Aluminium Foil की मदद से कमरे में आने वाली गर्मी 53% तक कम हो सकती है।
यह तकनीक Radiant Barrier कहलाती है और बिना बिजली खर्च के काम करने में सक्षम है।
यह वो साधारण Foil नहीं है जो खाना रखने के काम आती है, आइए जानते हैं ये क्या है।
गर्मी के बाद मॉससऊन के मौसम में एक बड़ी शिकायत लगभग हर घर से सुनने को मिलती है। AC चल रहा होता है, तापमान को आपने 18 डिग्री पर सेट किया होता है, लंबे समय से एसी को ऑन भी कर रखा होता है, लेकिन इसके बाद भी कमरा ठंडा नहीं होता है। ऐसे में पहला ख्याल आता है कि शायद AC की Gas खत्म हो गई या इसे सर्विस की नीड हो रही है। हालांकि, दोनों ही मामले सही नहीं है। फिर कहाँ है दिक्कत और कैसे इस समस्या से पार पाया जा सकता है, आइए जानते हैं।
Surveyअसली दिक्कत AC में नहीं है तो कहाँ है?
असली दुश्मन आपके सिर के ऊपर ही मौजूद है, यानि आपकी छत। पूरे दिन सूरज छत को गर्म करता रहता है और वो गर्मी धीरे-धीरे नीचे कमरे में उतरती रहती है। AC उस गर्मी से लड़ता रहता है और आप बिजली का बिल भरते रहते हैं। यह सिलसिला सालों से ऐसे ही चलता आ रहा है। हालांकि, इस समस्या को लेकर कुछ साल पहले शोध सामने आया था, जो आपकी टेंशन को दूर करने के साथ साथ आपके बिजली के बिल को कम करने का समाधान भी आपको दे रहा है। आइए जानते हैं क्या कहता है ये शोध?
क्या कहता है यह शोध?
2019 में Stefano Fantucci और Valentina Serra नाम के दो Researchers ने Turin शहर में एक परीक्षण किया था। उन्होंने एक छत को अलग-अलग हिस्सों में बाँटा और हर हिस्से पर अलग-अलग मटेरियल का इस्तेमाल किया ताकि इस समस्या से निजात पाई जा सके, इसमें Aluminium Foil और Low Emissivity Reflective Paint आदि शामिल थे।
यह Research Energy and Buildings नाम की एक मशहूर Scientific Magazine में छपी थी। इस Experiment का नतीजा चौंकाने वाला था। इस Foil की वजह से कमरे में आने वाली गर्मी 10% से लेकर 53% तक कम हो गई थी। यानी बिना कोई अतिरिक्त बिजली का बिल दिए आप अपने घर को बिना एसी के भी शिमला जैसा ठंडा रख सकते हैं।
कैसे काम करती है यह तकनीकी?
सीमेंट और Concrete जैसे आम रेगुलर बिल्डिंग मटेरियल सूरज की गर्मी को अपने अंदर सोख लेते हैं और फिर धीरे-धीरे उस गर्मी को नीचे कमरे की तरफ छोड़ते हैं। यह वैसा ही है कि जैसे कोई Oven धीरे-धीरे गर्म होता रहता है। हालांकि, Reflective Foil उल्टा काम करती है। यह गर्मी सोखती नहीं बल्कि उसके ज्यादातर हिस्से को वापस बाहर की तरफ मोड़ देती है। America के Energy Department इसे Radiant Barrier यानि गर्मी रोकने वाली परत के तौर पर देखते हैं।
एक जरूरी बात यह है कि यह तकनीक तभी सही से काम करती है जब Foil की चमकदार सतह के सामने थोड़ी खुली हवा या खाली जगह हो। अगर इसे बिल्कुल सपाट तरीके से किसी सतह पर चिपका दिया तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। Foil और छत के बीच थोड़ा Gap जरूरी है।
साधारण फॉइल से कन्फ्यूज न हों?
यहाँ एक बात साफ कर देना जरूरी है। छत पर लगाने के लिए जो Foil इस्तेमाल होती है वो वही साधारण Aluminium Foil नहीं है जो खाना रखने या लपेटने के काम आती है। यह एक खास Low Emissivity Material है जो कम गर्मी सोखने की Technology पर काम करता है। यह Hardware Stores और Online दोनों जगह मिलता है।
हर जगह एक जैसा फायदा नहीं होगा
यह Technology सबके लिए एक जैसा परिणाम नहीं देने वाली है, इसीलिए आपको इस बात को भी ध्यान में रखना होगा। गर्म और धूप वाले इलाकों में यह सबसे ज्यादा असरदार होती है, जो भारत के ज्यादातर हिस्सों के लिए अच्छी खबर है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Realme P4R vs Vivo T4R vs Samsung Galaxy M47: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile