Gold Silver Price Today: आज फिर फिसला सोना, चांदी भी हुई सस्ती, जानें 16 जुलाई के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: आज फिर फिसला सोना, चांदी भी हुई सस्ती, जानें 16 जुलाई के ताजा रेट

Gold Silver Price Today, 16 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर लगातार दिखाई दे रहा है। गुरुवार को बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के वायदा भाव में मामूली बढ़त देखने को मिली। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार और अलग-अलग बुलियन प्लेटफॉर्म्स पर भी सोने-चांदी के दाम अपडेट हुए हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अलग-अलग बाजारों में सोने की कीमत

गुरुवार सुबह तक MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.25 प्रतिशत यानी 357 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,42,257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।

  • Bullions: 1,42,480 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • IBJA: 1,41,908 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • Goodreturns: 1,43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुधवार को क्या रहा सोने का हाल?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।

चांदी में हल्की तेजी

अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के चलते चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को बाजार खुलने से पहले MCX पर चांदी के वायदा भाव में मामूली बढ़त दर्ज की गई।

चांदी में हल्की तेज़ी

MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.06 प्रतिशत यानी 130 रुपये बढ़कर 2,20,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यह 2,20,620 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत घटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

अलग-अलग बाजारों में चांदी के ताजा रेट

  • Bullions: 2,21,120 रुपये प्रति किलोग्राम
  • IBJA: 2,19,711 रुपये प्रति किलोग्राम (गुरुवार सुबह तक)
  • Goodreturns: 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम

बुधवार को चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट

दिल्ली सर्राफा बाजार में स्थानीय मांग कमजोर रहने से बुधवार को चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। कीमत 100 रुपये घटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार को चांदी 2,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें: बंपर डिस्काउंट में मिल रहे 32 इंच के QLED Smart TV, मात्र 8000 रुपये रह गई एक की कीमत

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile