-अल्फिया खानम
अनुष्का शर्मा की यह फिल्म किसी आम भूतिया कहानी से हटकर है। इसमें हिंसा, रहस्य और एक नई तरह की रूहानी डरावनी दुनिया को दिखाया गया है।
यह हॉरर फिल्म नॉर्थ ईस्ट इंडिया से है, जिसमें एक अजीब और चौंकाने वाली लव स्टोरी है जो धीरे-धीरे डर का रूप लेती है। इसकी कहानी और ट्रीटमेंट दोनों ही असामान्य हैं।
भारतीय हॉरर फिल्मों की लिस्ट में Tumbbad एक मील का पत्थर है। शानदार सिनेमैटोग्राफी और लोकेशन के साथ इसकी कहानी लालच और एक रहस्यमयी देवता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आपको डर के साथ सोचने पर भी मजबूर कर देगी।
साइकोलॉजिकल थ्रिलर और रियल लाइफ हॉरर का शानदार कॉम्बिनेशन। यह फिल्म घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और एक बंद घर में छिपे डर को बहुत असरदार ढंग से दिखाती है।
एक पिज्जा डिलीवरी बॉय की कहानी जो एक रहस्यमयी घर में डिलीवरी करने जाता है और उसके बाद जो होता है, वो आपको सीट से हिला देगा। ट्विस्ट्स से भरी यह फिल्म काफी सस्पेंसफुल है।
यह फिल्म एक परियों की कहानी जैसी लगती है लेकिन इसमें छिपी है एक आत्मा की बदले की कहानी। विजुअली शानदार और कहानी बेहद गहरी है।
एक परिवार के नए घर में शिफ्ट होने के बाद टीवी पर एक सीरियल चलने लगता है जो उनके ही भविष्य को दिखाता है। यह फिल्म आपको सोचने पर मजबूर कर देगी – क्या टेक्नोलॉजी भी डरावनी हो सकती है?
एक जोड़े की प्रेम कहानी जिसमें उनके प्यार पर एक श्राप है। विक्रम भट्ट की यह फिल्म डर और रोमांस दोनों का अच्छा मिक्स है।
ज्यूइश लीजेंड से प्रेरित यह फिल्म एक प्राचीन बॉक्स और उसमें कैद आत्मा की डरावनी दास्तान है। फिल्म में सस्पेंस और हॉरर का सही संतुलन है।
एक गर्भवती महिला की कहानी जो गांव में अकेली होती है और वहां अजीब घटनाएं होने लगती हैं। फिल्म में सोशल मैसेज और हॉरर को अच्छे से मिलाया गया है।