OnePlus ने शुरू किया नए फोन Nord N20 5G पर काम, इस महीने हो सकता है लॉन्च

OnePlus ने शुरू किया नए फोन Nord N20 5G पर काम, इस महीने हो सकता है लॉन्च
HIGHLIGHTS

Nord N20 5G को 8GB रैम के साथ किया जाएगा पेश

दमदार बैटरी के साथ आएगा Nord N20 5G

OPPO F21 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है Nord N20 5G

वनप्‍लस (OnePlus) के नोर्ड स्मार्टफोन को तो सभी ने पसंद किया है। मिड-प्रीमियम रेंज को टार्गेट करती ये सीरीज़ बढ़िया फीचर्स के साथ आती है। पिछले नोर्ड की सफलता को देखते हुए कंपनी नए फोंस पर काम कर रहा है और आने वाले समय में OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और OnePlus Nord 2T डिवाइसेज़ पेश कर सकती है। अब इसी बीच नए डिवाइस Nord N20 5G का ज़िक्र होने लगा है। फोन की पहली आधिकारिक तस्वीर सामने आने का दावा किया जा रहा है। इमेज से भी रेंडर में सामने आए डिज़ाइन की पुष्टि होती है।

यह भी पढ़ें: App एक काम अनेक, Tata Neu Super App हुआ लॉन्च! देखें कैसे करेगा काम

PC Mag ने Nord N20 5G की पहली आधिकारिक तस्वीर साझा की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन Nord N10 5G की जगह लेगा। इस फोन को अमेरिकी बाज़ार को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कहा जा रहा है कि फोन को अमेरिकी बाज़ार में ही लाया जाएगा और इस महीने के आखिर तक इसे लॉन्च किया जा सकता है।

nord ce 2

Nord CE 2

रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Nord N20 5G में 6.43 इंच की AMOLED पंच होल डिस्प्ले मिलेगी जो FHD+ रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। सुरक्षा के लिए फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा।

यह भी कहा जा रहा है कि नया वनप्‍लस नॉर्ड (OnePlus Nord) भारत में लॉन्च हुए OPPO F21 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A33 5G की भारतीय कीमत आई सामने, देखें कीमत, स्पेक्स की जानकारी

OnePlus Nord N20 5G के बैक पैनल पर दो बड़े कैमरा दिए जाएंगे जिसमें एक अन्य लेंस व LED फ्लैश मिलेगी। इमेज से पता चलता है कि फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा। कैमरा सेटअप के नीचे कंपनी का लोगो देखा जा सकता है। प्राइमरी कैमरा को 2 MP के मैक्रो व डेप्थ सेन्सर का साथ दिया जाएगा। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 8GB रैम व 128GB स्टोरेज का साथ दिया जाएगा। फोन में 4500mAh की बैटरी मिलेगी जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo