25 साल बाद फिर लौट रहा है Nokia 3210, मन मोह लेगा इसका आकर्षक डिजाइन

HMD की ओर से Nokia के Iconic Feature Phone को एक बार फिर से लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। 

मार्च महीने में कंपनी की ओर से इस फीचर फोन को लेकर एक आधिकारिक टीजर भी जारी किया गया था। 

अभी तक की जानकारी के अनुसार इस Nokia Feature Mobile Phone को मई महीने में लॉन्च किया जा सकता है। 

हालांकि अभी तक इस Feature Mobile Phone के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन एक लीक में इसे लेकर जानकारी सामने आई है। 

इस लीक से फोन का डिजाइन, कलर ऑप्शन और अन्य कई जानकारी मिल रही हैं। 

नए Feature Mobile Phone को देखा जाए तो यह पुराने Nokia 3210 से काफी अलग है। 

नए मॉडल में एक रियर कैमरा, एक बड़ी डिस्प्ले और एक नया कीपैड मिलने वाला है। 

इसके अलावा विज्ञापन फोटो से यह भी सामने आ रहा है कि Nokia 3210 (2024) में एक लॉंग बैटरी लाइफ मिलने वाली है। 

इसके अलावा Nokia 3210 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 4G सपोर्ट भी मिलने वाला है। 

ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को मई महीने में कभी लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।