Amazing! ये कंपनी लाई दुनिया का पहला 1 रुपए वाला प्लान, Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन

Amazing! ये कंपनी लाई दुनिया का पहला 1 रुपए वाला प्लान, Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन
HIGHLIGHTS

Vodafone Idea (Vi) ने चोरी-छिपे एक नया 1 रुपए का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है।

यह एक अनोखी पेशकश है क्योंकि यह ग्राहकों को एक दिन के लिए कॉलिंग ऑफर करती है, लेकिन वैलिडिटी नहीं।

यह एक तरीका है जिसके जरिए यूजर्स बेहद कम खर्च पर एक दूसरे से जुड़े रह सकते हैं।

भारत के तीसरे सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर Vodafone Idea (Vi) ने चोरी-छिपे एक नया 1 रुपए का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान एक अनोखी पेशकश है क्योंकि यह ग्राहकों को एक दिन के लिए कॉलिंग ऑफर करती है, लेकिन वैलिडिटी नहीं। यह एक तरीका है जिसके जरिए यूजर्स बेहद कम खर्च पर एक दूसरे से जुड़े रह सकते हैं। हालांकि, इसके बेनेफिट्स ज्यादा नहीं हैं। आइए मैं आपको बताती हूँ कि संभावित तौर पर यह प्लान कैसे आपके काम आने वाला है।

यह भी पढ़ें: घर बैठे लीजिए लेटेस्ट बॉलीवुड कॉमेडी का मज़ा! Madgaon Express हुई ऑनलाइन फ्री, जानिए किस OTT पर देखें

Vodafone Idea Re 1 Plan

वोडाफोन आइडिया का 1 रुपए वाला प्लान 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यह 75 पैसे का टॉकटाइम ऑफर करता है और इसमें कोई डेटा या आउटगोइंग SMS बेनेफिट्स नहीं मिलते। इसमें 1 ऑन-नेट नाइट मिनट भी शामिल है। तो कुल मिलाकर इस प्लान को वे लोग इस्तेमाल करेंगे जिन्होंने 99 रुपए, 198 रुपए या 204 रुपए का बेसिक रिचार्ज किया हो। ये तीन प्लांस लिमिटेड टॉकटाइम के साथ आते हैं, इसलिए वह टॉकटाइम खत्म होने के बाद यूजर्स कॉलिंग और एक ऑन-नेट नाइट मिनट के लिए 75 पैसे प्राप्त करने के लिए इस प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। कुल मिलाकर यूजर्स इस प्लान के साथ केवल मिस्ड कॉल्स कर सकते हैं, वरना इसके बेनेफिट्स वैसे ही खत्म हो जाएंगे।

वर्तमान में यह इंडस्ट्री का सबसे किफायती सर्विस वैलिडिटी प्लान है। वोडाफोन आइडिया एक 99 रुपए का प्लान भी ऑफर करता है जो वर्तमान में भारत में कोई भी दूसरा प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर ऑफर नहीं करता। 99 रुपए वाला प्लान 200MB डेटा और 99 रुपए के टॉकटाइम के साथ आता है। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 15 दिन है।

यह भी पढ़ें: मई 2024 में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन, अपकमिंग स्मार्टफोन की लिस्ट

दो अन्य वैलिडिटी प्लांस 198 रुपए और 204 रुपए में आते हैं। ये प्लांस 30 दिन और 1 महीने की सर्विस वैलिडिटी के साथ आते हैं और 500MB डेटा और 198 रुपए और 204 रुपए का टॉकटाइम ऑफर करते हैं। 

यह देखना दिलचस्प होगा कि वोडाफोन आइडिया यह 1 रुपए का प्लान यूजर्स को कब तक ऑफर करता है। उम्मीद है कि भविष्य में टैरिफ बढ़ने से वोडाफोन आइडिया इस प्लान को हटा सकता है या फिर इसकी कीमत बढ़ा सकता है। अभी के लिए यह प्लान यूजर्स के रिचार्ज करने के लिए उपलब्ध है और इसे कई क्षेत्रों के लिए मोबाइल ऐप पर देखा जा सकता है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo