Vivo T5 में मिलेगी 7050mAh की बैटरी, धाकड़ प्रोसेसर..2 सितंबर को होगी बाजार में एंट्री
Vivo T5 को इंडिया के बाजार में 2 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है।
Vivo के इस फोन को कंपनी 7050mAh की बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है।
Vivo अपने इस फोन में Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर देने वाला है।
Vivo की ओर से आधिकारिक तौर पर Vivo T5 5G को इंडिया के बाजार में 2 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन में कंपनी स्लिम डिजाइन के साथ Curved AMOLED डिस्प्ले होने वाली है। इतना ही नहीं, कंपनी इस फोन में 7050mAh की बैटरी भी दे सकती है। इतना ही नहीं, कंपनी का यह फोन MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस प्रोसेसर के साथ अभी हाल ही में कंपनी ने iQOO Z11 को लॉन्च किया था।
SurveyT5 Series के अन्य फोन
Vivo की ओर से T5 Series में यह पहला या दूसरा फोन नहीं है। कंपनी पहले पहले Vivo T5 Lite के अलावा Vivo T5 Pro और Vivo T5e के साथ साथ Vivo T5x को भी लॉन्च कर चुकी है। अब इन फोन्स की लिस्ट में एक नया फोन Vivo T5 भी शामिल हो चुका है। आइए अब विवो के इस फोन के स्पेक्स और फीचर आदि के बारे में बारीकी से जानकारी लेते हैं।
Vivo T5 का डिजाइन और स्पेक्स की सम्पूर्ण डिटेल्स
Vivo T5 को देखते हैं तो इस फोन को कंपनी Royal Bronze के साथ साथ Silver Green कलर में लॉन्च कर सकती है, फोन केवल और केवल 7.99mm का होने वाला है। इसका मतलब है कि यह बेहद ही स्लिम होने वाला है। इस फोन में कंपनी 7050mAh की बैटरी दे सकती है। इसके अलावा इसमें कंपनी 6.83-इंच की a.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में कंपनी MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर देने वाली है। कंपनी का यह फोन OriginOS पर लॉन्च होने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको बहुत से AI फीचर भी मिलने वाले हैं।
The all-new vivo T5 coming in on 2nd Sept with Lightning fast speed.
— vivo India (@Vivo_India) August 25, 2026
Launching on 2nd Sept.
Link in bio#vivoT5 #vivoSeriesT #GetSetTurbo pic.twitter.com/gKJYL6DMGR
अगर डिजाइन को देखते हैं तो Vivo T5 को अगर बारीकी से देखा जाए तो इसका डिजाइन iQOO Z11 से काफी मेल खाता है। हालांकि, जो अंतर दोनों ही फोन्स के बीच नजर आ रहा है, वह कलर ऑप्शन और ब्रांडिंग का ही है। दोनों ही फोन्स में पिल शेप कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा सर्कुलर फ्लैश भी मिल रही है।
इंडिया में क्या हो सकती है कीमत
Vivo की ओर से अभी के लिए प्राइस की घोषणा नहीं की गई है, लें Flipkart पर चल रही माइक्रो साइट से जानकारी मिलती है कि फोन को इंडिया के बाजार में 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अगर स्पेक्स आदि को देखा जाए तो यह फोन स्पेक्स आदि को देखते हुए 40000 रुपये तक के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
अगर Vivo T5 Pro को देखा जाए तो इस समय इसकी कीमत 41,999 रुपये के आसपास है, लेकिन इसका लॉन्च प्राइस मात्र 29,999 रुपये ही था। इसके अलावा कंपनी ने अपने Vivo T5x को 24,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर इंडिया के बाजार में Vivo के इस लेटेस्ट फोन को किस प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Boltt Ace 5G vs Vivo T5e vs Moto G37 5G: डिज़ाइन, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
