Boltt Ace 5G vs Vivo T5e vs Moto G37 5G: डिज़ाइन, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट में लगातार नए विकल्प जुड़ रहे हैं। इसी बीच Fire-Boltt के नए सब-ब्रांड Boltt ने अपना पहला स्मार्टफोन Boltt Ace 5G लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी ने Boltt Evo भी पेश किया है, लेकिन यहां हम सिर्फ Boltt Ace 5G की तुलना Vivo T5e और Moto G37 5G से कर रहे हैं। तीनों स्मार्टफोन की कीमत करीब 14,000 रुपये के आसपास है और इनमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं कि Boltt Ace 5G vs Vivo T5e vs Moto G37 5G में डिजाइन और डिस्प्ले से लेकर प्रोसेसर, कैमरा और अन्य स्पेक्स के मामले में कौन सा फोन सबसे आगे है।
SurveyBoltt Ace 5G vs Vivo T5e vs Moto G37 5G
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Boltt Ace 5G में 6.79 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1640 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। फोन का वजन करीब 233 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.5mm है।
Vivo T5e में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। Vivo ने फोन को IP64 रेटिंग और Military-Grade Durability सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है।
वहीं, Moto G37 5G में 6.6 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी दी गई है। फोन में IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

डिस्प्ले के लिहाज से Boltt Ace 5G और Moto G37 5G 120Hz रिफ्रेश रेट के कारण Vivo T5e से आगे हैं, जबकि ब्राइटनेस के मामले में Moto G37 5G सबसे मजबूत नजर आता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Boltt Ace 5G में ऑक्टा-कोर Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB, 6GB और 8GB RAM के विकल्प मिलते हैं, जबकि स्टोरेज 64GB और 128GB है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि फोन ने AnTuTu पर 5,47,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। यह फोन Android 16 पर चलता है।
Vivo T5e में ऑक्टा-कोर Unisoc T7225 चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है, जबकि वर्चुअल RAM के जरिए RAM को 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन OriginOS 6 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।
Moto G37 5G में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4GB LPDDR4x RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। RAM Boost के जरिए RAM को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है और microSD कार्ड से स्टोरेज 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। यह फोन भी Android 16 पर चलता है।
Vivo T5e इस तुलना में सबसे कम दमदार चिपसेट के साथ आता है।

कैमरा में किसका दबदबा?
फोटोग्राफी के लिए Boltt Ace 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Vivo T5e में कैमरा सेटअप सबसे सिंपल है। फोन के पीछे सिंगल 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Moto G37 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और PDAF सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है, जो एंबियंट लाइट सेंसर और फ्लिकर डिटेक्टर के तौर पर काम करता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Boltt Ace 5G सबसे ज्यादा रेजॉल्यूशन वाला कैमरा ऑफर करता है।
बैटरी और चार्जिंग
Boltt Ace 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

Vivo T5e में 5,500mAh की बैटरी मिलती है, जिसे 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हासिल है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी एक चार्ज में 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 47 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल और 28 घंटे तक वॉयस कॉलिंग दे सकती है। कंपनी ने बैटरी के चार साल तक हेल्थ बनाए रखने का भी दावा किया है।
Moto G37 5G में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
बैटरी क्षमता के मामले में Boltt Ace 5G सबसे आगे है, जबकि चार्जिंग स्पीड के मामले में Moto G37 5G बेहतर है। Vivo T5e में सबसे छोटी बैटरी के साथ सबसे धीमी चार्जिंग मिलती है।
भारत में कीमत
Boltt Ace 5G की भारत में कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 14,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट 15,999 रुपये में आता है। कंपनी पहली सेल के ऑफर के तहत सभी वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट दे रही है। फोन की बिक्री 1 सितंबर से Flipkart पर शुरू होगी।
Vivo T5e की कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये रखी गई है।
वहीं, Moto G37 5G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: अब कौड़ियों के भाव मिलेगा iPhone 17 Pro Max: यहाँ से खरीदने पर मिलेगी 17000 हज़ार रुपये तक की भारी छूट!
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
