Gold And Silver Prices Today: एक सेकंड में ही पता चल जाएगा Gold Prices में उतार चढ़ाव, ये 5 Gold Apps आएंगे बेहद काम

Gold And Silver Prices Today: एक सेकंड में ही पता चल जाएगा Gold Prices में उतार चढ़ाव, ये 5 Gold Apps आएंगे बेहद काम
HIGHLIGHTS

हम जानते है कि Gold Prices कुछ ही सेकंड में बदल जाते हैं

अब अगर आप Gold Prices को लेकर मिनट- मिनट की जानकारी पान चाहते हैं

हम आपको आज टॉप 5 Gold Prices ऐप्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आप अपने फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं

हम जानते है कि Gold Prices हमारे देश में या ऐसा भी कह सकते हैं कि ग्लोबल बाजार में सेकंड-सेकंड पर बदल जाते हैं। अब अगर आपके लिए Gold Prices बेहद ही ज्यादा जरूरी हैं, तो आपको Gold के प्राइस में उतार चढ़ाव को लेकर हर जानकारी होना चाहिए। हालांकि अभी देश में फेस्टिवल सीजन नहीं चल रहा है, हाँ इतना जरूर है कि आने वाले कुछ ही दिनों में होली 2022 है, लेकिन इस दिन लोग Gold and Silver (Prices Today) नहीं खरीदते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे टॉप Gold Prices की जानकारी देने वाले ऐप्स के बारे में बताएंगे जिनके माध्यम से आप हर सेकंड Gold से जुड़ी हर जानकारी पा सकते हैं। यह ऐप्स आपको Gold Prices की पल पल की जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते है कि आखिर ये कौन से Gold Prices Apps हैं जो आपको मदद देंगे, ताकि आप Gold Prices के उतार चढ़ाव से हर पल अवगत रहने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: Amazon दे रहा धमाका छूट, AC, Fridge और Cooler पर पाएँ तगड़ी डील्स और ऑफर

Gold Price Live 

यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Gold Price Live नामक ऐप पर जाकर आप बड़ी आसानी से नए और पिछले दिनों के भी Gold Price के अलावा Silver prices की भी जानकारी देने वाले हैं। इस ऐप को www.goldprice.org के माध्यम से निर्मित किया गया है। आपको यहाँ यह भी बता देते है कि यह आपको इंडियन रूपी के साथ ही कई करन्सी के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको एक चार्ट मिलता है, इस चार्ट में उसी समय बदलाव हो जाता है जैसे कीमतों में कोई भी बदलाव होता है। यानि चार्ट अपने आप ही रिफ्रेश होता रहता है। यहाँ जिस चार्ट को आप देखते हैं वह आपको पिछले 36 सालों के Gold Price, Silver prices और Currency के बारे में जानकारी देने में सक्षम है। इस ऐप को आप बड़ी ही आसानी से App Store और Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 

Google App 

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि अगर आप Google App का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यहाँ बहुत से पब्लिकेशन्स के माध्यम से Gold and Silver Prices Today की जानकारी ले सकते हैं। आपको यहाँ Gold Prices टाइप करने की भी जरूरत नहीं है। आपको बड़ी ही आसानी से सबसे ऊपर ही Gold Prices की जानकारी मिल जाने वाली है। Google App को भी आप Google Play Store और App Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: कल शुरू हो जाएगी Flipkart Sale, धमाका ऑफर कर रहे आपका इंतज़ार, मिलेगी 80% छूट

Kcast Gold Live+ 

इस ऐप को भी आप आसानी से Google Play Store और App Store से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से भी आप लाइव Gold Prices और Silver Prices के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। यहाँ भी आपको एक चार्ट के माध्यम से यह सभी जानकारी दी जाती है। आप यहाँ सभी अपडेट एक ही जगह देख सकते हैं। 

AIB : Gold Silver Price 24×7

इस ऐप के माध्यम से भी आपको Gold Prices के बारे में सभी जानकारी मिलती है। आपको यह ऐप बड़ी ही आसानी से Google Play store पर मिल जाने वाला है। इसके अलावा ऐप को यहाँ अच्छी खासी रेटिंग भी मिली हुई है। आपको इस ऐप का इस्तेमाल करके पल पल की Gold Prices की जानकारी मिल जाने वाली है। 

यह भी पढ़ें: धमाकेदार M1 ultra Chip के साथ भारत में आया Apple का Mac Studio Computer, देखें कीमत और स्पेक्स

Gold Tracker

हालांकि जैसे ही आप Apple App Store पर जैसे ही Gold Tracker टाइप करते हैं तो आपको कई फ्री ऐप्स यहाँ मिल सकते हैं। लेकिन अगर आपको एक भरोसेमंद Gold Tracker चाहिए तो आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह App Apple App Store पर पैसे देकर खरीदा जा सकता है। लेकिन इसके माध्यम से आपको Gold and Silver Prices से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाने वाली है। इसके लिए आपको 269 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo