Samsung Galaxy Note 10 Lite की नई कीमतें सुन कर रह जाएंगे हैरान, Rs 10000 गिर गया है दाम

Samsung Galaxy Note 10 Lite की नई कीमतें सुन कर रह जाएंगे हैरान, Rs 10000 गिर गया है दाम
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy Note 10 Lite हुआ सस्ता

Rs 10000 सस्ता हुआ Galaxy Note 10 Lite का दाम

अब 29,999 रुपये में मिल रहा है Galaxy Note 10 Lite

पिछले साल सैमसंग ने भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में अपना Galaxy Note 10 Lite फोन लॉन्च किया था जो S-पेन सपोर्ट के साथ आने वाला कंपनी का किफ़ायती हों है और इसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन की कीमत अब करीब Rs 10,000 सस्ती हो गई है जिसके बाद आप बेहद सस्ते में इसे खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया पर नई कीमत में लिस्टेड किया गया है। इसके अलावा भी डिवाइस के साथ कई शानदार ऑफर मिल रहे हैं।     

Samsung Galaxy Note 10 Lite का नया दाम

Samsung Galaxy Note 10 Lite की नई कीमत की बात करें तो अब आप 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये अदा कर के इसे खरीद सकते हैं। इस फोन की असली कीमत 38,999 रुपये थी। इसके अलावा, अगर आप American Express क्रेडिट कार्ड से ख़रीदारी करते हैं तो 1,500 रुपये का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इस तरह इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी। स्मार्टफोन को नो कोस्ट EMI और एक्स्चेंज ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकता है। फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी अब 41,999 रुपये के बजाय 36,999 रुपये में मिल रहा है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Note 10 Lite में 1080×2400 पिक्सल की फुल एचडी+ Infinity-O सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका साइज़ 6.7 इंच है। स्मार्टफोन Exynos 9810 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन की खासियत इसे दिया गया S-Pen stylus सपोर्ट है। Galaxy Note 10 Lite में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 12MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का वाइड एंगल लेंस और 12MP का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पर 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन में आपको फास्ट चार्जिंग वाली 4,500mAh की बैटरी मिल रही है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo