70 दिन की वैलिडीटी वाले इस BSNL प्लान ने Jio को दे दी पटखनी, दिन का खर्च केवल 3 रुपये

HIGHLIGHTS

BSNL के पास Jio को कड़ी टक्कर देने वाला एक धमाका रिचार्ज प्लान है।

BSNL के इस रिचार्ज प्लान में दिन का खर्च 3 रुपये से भी कम है।

BSNL की ओर से अपने ग्राहकों के लिए पेश किया गया यह प्लान Jio का कट्टर दुश्मन कहा जा सकता है?

70 दिन की वैलिडीटी वाले इस BSNL प्लान ने Jio को दे दी पटखनी, दिन का खर्च केवल 3 रुपये

BSNL 197 Recharge Plan with 70 Days Validity: भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL बीएसएनएल ने हाल ही में अपने प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किया है। हालांकि, इस बदलाव के बाद भी ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। असल में यह खबर BSNL 4G से जुड़ी है, आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में इस समय BSNL की ओर से 4G सेवा को उपलब्ध कराया जा रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस खबर को जानकार आप भी खुशी से झूम उठने वाले हैं, हालांकि अभी तक इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर कब तक पूरे भारत में BSNL 4G को शुरू किया जा सकता है। चलिए अब BSNL को लेकर एक ऐसे प्लान की चर्चा करते हैं जो आपको कम कीमत में काफी कुछ ऑफर कर रहा है। यह प्लान एक बेहतरीन प्लान है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा ऑप्शन की ओर न भागकर एक अच्छे प्लान को ही खरीदना चाहते हैं।

अगर आप अपने बीएसएनएल नंबर के लिए वैलिडिटी वाला रिचार्ज ढूंढ रहे हैं तो बीएसएनएल के पास आपके लिए 70 दिनों की वैलिडिटी वाला एक खास रिचार्ज प्लान है। इस प्लान की कीमत की चर्चा करें तो यह प्लान BSNL की ओर से केवल और केवल 197 रुपये की कीमत में पेश किया जाता है, इस BSNL प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको क्या क्या ऑफर किया जा रहा है, आइए जानते हैं।

बीएसएनएल का 197 रुपये की कीमत में आने वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान

इस प्लान को कंपनी की ओर से अभी हाल ही में पेश किया गया है, बीएसएनएल अपने 197 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ बहुत सी सुविधाएँ आपको प्रदान करता है। हालांकि इस प्लान के साथ 2021 में 180 दिन की वैलिडीटी के साथ 18 दिन के लिए Freebies की पेशकश की गई थी।

हालांकि अब BSNL के इस रिचार्ज प्लान के साथ Unlimited Data और Unlimited Calling की पेक्षकर्ष की जा रही है। हालांकि इस प्लान के साथ 2GB डेली डेटा की लिमिट को भी लगा दिया गया है। इस डेटा की खपत के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। इसके अलावा प्लान में ग्राहकों को 100 SMS प्रति दिन और 15 दिन के लिए Zing Music Content का एक्सेस भी मिलता है।

BSNL के इस प्लान में 70 दिन की वैलिडीटी मिलती है

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत को देखते हैं तो आपको बता देते है कि यह प्लान 200 रुपये से भी कम कीमत में आपको 2 महीने से भी ज्यादा की वैलिडीटी ऑफर करता है, प्लान के साथ 70 दिन की वैलिडीटी ऑफर की जा रही है। इसका मतलब है कि BSNL के ग्राहक केवल 2.80 रुपये प्रति दिन की कीमत पर 70 दिन के लिए इस बेस्ट रिचार्ज प्लान का लाभ ले सकते हैं। इस प्लान को अपने आप में एक खास रिचार्ज प्लान कहा जा सकता है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo