Mi Note 10 इस प्राइस में हो सकता है भारत में लॉन्च

Mi Note 10 इस प्राइस में हो सकता है भारत में लॉन्च
HIGHLIGHTS

108 मेगापिक्सल कैमरा से होगा लैस

2020 में ले सकता है भारत में एंट्री

Xiaomi ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि जल्द ही कम्पनी भारत में अपना 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। Xiaomi India ने ट्विटर पोस्ट के ज़रिए यह ऐलान किया है और अब लॉन्च से पहले कथित Mi Note 10 का दाम भी सामने आ गया है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, Mi Note 10 डिवाइस का प्राइस Rs 40,000 के आसपास हो सकता है। कम्पनी का कहना है कि Mi Note 10 का प्राइस Rs 46,832 के अन्दर होगी।

अगर ऐसा होता है तो Mi Note 10 भारत में Xiaomi का सबसे महंगा डिवाइस होगा। स्मार्टफोन को जनवरी 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। याद दिला दें कि कम्पनी अपने Mi MIX Alpha फोन को भी भारत में लाने की तैयारी कर रहा है।

Mi Note 10 में 6.47 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। और डिस्प्ले के टॉप पर एक डॉट नौच दिया गया है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और कंट्रास रेश्यो 400000:1 रहेगा। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट द्वारा संचालित है। फोन को 6GB/8GB रैम तथा 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।

Mi Note 10 के कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 108MP का प्राइमरी कैमरा, पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 12MP का सेंसर, 5MP का टेलीफ़ोटो लेंस (50x डिजिटल ज़ूम के साथ), 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 10x हाइब्रिड ज़ूम के साथ 20MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर तथा मैक्रो शॉट्स के लिए 2MP का सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, डॉट नौच में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है ज़ूमिंग कैपबिलिटी के अलावा, Mi Note 10 AI ब्यूटी, AI सीन रेकोग्निशन, पोर्ट्रेट मोड, सुपर नाईट सीन मोड और 4K विडियो शूटिंग कैपबिलिटी ऑफर करता है।

Mi Note 10 में 5260mAh की बैटरी रखी गई है जो 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस NFC, Hi-Res Audio सपोर्ट करता है। Xiaomi का Mi Note 10  दुनिया का पहला फोन है जिसे अल्ट्रा-थिन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo