Realme P4s 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: स्पेक्स और कीमत की तुलना

Realme P4s 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: स्पेक्स और कीमत की तुलना

अगर आप 30,000 से 40,000 रुपये के तक बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Realme P4s 5G, Motorola Edge 70 Fusion और Nothing Phone 4a तीन दमदार विकल्प हैं। तीनों फोन्स में AMOLED डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इनके कुछ फीचर्स एक-दूसरे से काफी अलग भी हैं। ऐसे में यह जनना ज़रूरी हो जाता है कि इस कीमत के लिए कौन सा मॉडल बेस्ट है। आइए इन तीनों की तुलना करके जानते हैं कौन किस मामले में आगे है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme P4s 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Realme P4s 5G में 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी, HDR10+ और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है।

वहीं, Motorola Edge 70 Fusion में भी 6.78 इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स है। डिस्प्ले 10-बिट कलर डेप्थ और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।

Realme P4s launching with performance killer features in india

Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 1,224×2,720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। इसमें 440ppi पिक्सल डेंसिटी 1.07 बिलियन कलर्स मिलते हैं। इसके अलावा, फोन में ग्लिफ बार भी दिया गया है, जिसमें 63 मिनी-LEDs हैं।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Hyper Vision+ AI चिप और 12GB तक LPDDR4X RAM मिलती है। स्टोरेज 256GB तक UFS 3.1 है। फोन Realme UI 7.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी तीन साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प है। यह Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और कंपनी तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Nothing Phone 4a भी Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इसमें Qualcomm Hexagon NPU के साथ 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। फोन Nothing OS 4.1 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी तीन साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी पैच देने का दावा करती है।

Motorola edge 70 fusion

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme P4s 5G में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर और फ्रंट कैमरा 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 710 मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जिसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और मैक्रो फोटोग्राफी का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Nothing Phone 4a कैमरा के मामले में तीनों में सबसे अलग है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, OIS के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। पेरिस्कोप कैमरा 70x तक अल्ट्रा ज़ूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और यह फोन 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Nothing Phone 4a

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में सबसे आगे Realme P4s 5G है। इसमें सबसे बड़ी 8,000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Nothing Phone 4a में 5,400mAh की बैटरी है और यह 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार फोन करीब 64 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

भारत में कीमत

भारत में Realme P4s 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। Motorola Edge 70 Fusion के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 30,999 रुपये है। Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है, जिसमें 8GB+128GB स्टोरेज मिलता है।

गौरतलब है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदारी करने पर ये स्मार्टफोन्स आपको इन कीमतों से काफी सस्ते में मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo Y31t 5G vs Realme 16x 5G vs Poco M8 Power: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile