Digit.in

2 हजार से भी कम में देसी कंपनी लाई वॉटरप्रूफ Smartwatch, एक चार्ज पर चलेगी 15 दिन, देखें फीचर्स 

Highlights

Noise ने भारत में Noise ColorFit Thrill स्मार्टवॉच को 2-इंच TFT HD डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च कर दिया है।

ColorFit Thrill एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइसेज़ के साथ कम्पैटिबिलिटी बनाकर रखती है।

यह डिवाइस जेट ब्लैक, थंडर ग्रे, कैमो ग्रीन, कैमो ग्रे और विंटेज ब्राउन समेत कई अलग-अलग रंगों में आता है।

2 हजार से भी कम में देसी कंपनी लाई वॉटरप्रूफ Smartwatch, एक चार्ज पर चलेगी 15 दिन, देखें फीचर्स 

देसी वियरेबल्स ब्रांड Noise ने भारत में Noise ColorFit Thrill स्मार्टवॉच को 2-इंच TFT HD डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ लॉन्च कर दिया है। जबरदस्त डिजाइन, स्क्वायर डायल और कई सारे स्ट्रैप ऑप्शन्स के साथ यह वॉच स्टाइल और फ़ंक्शनैलिटी दोनों लेकर आई है।

इस डिवाइस के खास फीचर्स में 150+ क्लाउड-आधारित वॉच फेसेज़, नॉइस ट्रू सिंक टेक्नोलॉजी, क्विक पेयरिंग वाली ब्लूटूथ कॉलिंग और लो पॉवर कंजम्पशन है।

Noise ColorFit Thrill Features 

इस स्मार्टवॉच के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स में नॉइस हेल्थ सूट, 24x7 हर्ट रेट मॉनिटरिंग, Sp02 मेज़रमेंट, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मैनेजमेंट शामिल हैं। फिटनेस के शौकीनों के लिए इसमें 100+ सपोर्ट्स मोड्स भी मिल रही हैं और यह सब स्मार्टवॉच के IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग के फ्रेमवर्क में है। ColorFit Thrill एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइसेज़ के साथ कम्पैटिबिलिटी बनाकर रखती है।

इसके तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स में 2.0-इंच HD+ (240x296 पिक्सल) TFT LCD स्क्रीन के साथ 550 निट्स ब्राइटनेस, ब्लूटूथ 5.2 और ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए 10 पसंदीदा कॉन्टैक्ट्स तक सेव करने की कम्पैटिबिलिटी शामिल है। इस डिवाइस में इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर के साथ कई यूटिलिटी फ़ंक्शन्स जैसे नोटिफिकेशन डिस्प्ले, वेदर अपडेट्स, रिमाइंडर्स, अलार्म, कैमरा कंट्रोल, म्यूज़िक कंट्रोल और कैल्कुलेटर भी मिलते हैं। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच 15 दिनों की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। 

Noise ColorFit Thrill battery life

ColorFit Thrill Price

नॉइस की यह नई स्मार्टवॉच वर्तमान में 1,899 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है और आने वाले कुछ हफ्तों में फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा। यह डिवाइस जेट ब्लैक, थंडर ग्रे, कैमो ग्रीन, कैमो ग्रे और विंटेज ब्राउन समेत कई अलग-अलग रंगों में आता है। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles