Digit.in

Jio पर भारी पड़ा Airtel! किफायती रिचार्ज में बड़े OTT बेनेफिट, एक्स्ट्रा SIM, कॉलिंग और इतना सब FREE

Highlights

इन प्लांस में कुछ बेनेफिट तो एक जैसे हैं लेकिन कुछ के मामले में एयरटेल, जियो से कहीं बेहतर है।

जियो की तुलना में एयरटेल बड़े OTT बेनेफिट्स ऑफर कर रहा है जो आपको जियो के साथ नहीं मिलने वाले।

चलिए इन दोनों रिचार्ज प्लांस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio पर भारी पड़ा Airtel! किफायती रिचार्ज में बड़े OTT बेनेफिट, एक्स्ट्रा SIM, कॉलिंग और इतना सब FREE

भारत की दो सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनियाँ Jio और Airtel एक-दूसरे से आगे निकालने की तगड़ी कोशिश में लगे हुए हैं। वैसे तो दोनों ही अपने-अपने प्रीपेड पोर्टफोलिओ में ढेरों जबरदस्त रिचार्ज प्लांस ऑफर करते हैं लेकिन आज हम आपको इनके पोस्टपेड प्लांस के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत बराबर होने के बावजूद भी एयरटेल ने जियो को पछाड़ दिया है। 

इन प्लांस में कुछ बेनेफिट तो एक जैसे हैं लेकिन कुछ के मामले में एयरटेल, जियो से कहीं बेहतर है। सबसे बड़ा अंतर इनके OTT बेनेफिट्स में है। अब वह अंतर क्या है यही हम आपको इस आर्टिकल में आगे बताने वाले हैं। तो चलिए इन दोनों रिचार्ज प्लांस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jio Rs 599 Postpaid Plan 

जियो का यह प्लान यूजर्स को सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा, हर दिन 100 SMS ऑफर करता है। साथ ही इसमें एलिजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है। बता दें कि जो लोग पहली बार जियो का पोस्टपेड कनेक्शन ले रहे हैं उन्हें 750 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी करना होगा। इसके अलावा फैमिली एड-ऑन के लिए एक्टिवेशन के दौरान Rs 99/SIM की प्रोसेसिंग फीस चार्ज की जाएगी।

Jio 599 Postpaid Plan

Airtel Rs 599 Postpaid Plan

अब बात करें एयरटेल के 599 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान की तो इसमें ग्राहकों को रोलओवर समेत 75GB डेटा मिलता है। साथ ही यह प्लान आपको रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स भी ऑफर करता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल्स समेत फ्री एड-ऑन कनेक्शन, Amazon Prime, Disney+ Hotstar और Wynk म्यूज़िक का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिल रहा है।

Jio Vs Airtel: किसका प्लान बेस्ट?

जियो की तुलना में एयरटेल बड़े OTT बेनेफिट्स ऑफर कर रहा है जो आपको जियो के साथ नहीं मिलने वाले। इसी तरह एड-ऑन कनेक्शन के मामले में भी एयरटेल के साथ फ्री बेनेफिट मिलेगा जबकि जियो के प्लान में आपको एड-ऑन के लिए 99 रुपए अलग से खर्च करने होंगे। कुल मिलाकर एयरटेल का रिचार्ज जियो पर काफी भारी पड़ रहा है। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles