Digit.in

BSNL के ये सस्ते प्लान Airtel, Reliance Jio और Vi को भी दे रहे हैं कड़ी टक्कर, जानें बेनिफिट्स

Highlights

BSNL के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान हैं ये

Jio, Airtel और Vi के प्लांस को कड़ी टक्कर देते हैं बीएसएनएल के ये प्लान

BSNL के इन प्लांस की कीमत हो रही है Rs 185 से शुरू

BSNL के ये सस्ते प्लान Airtel, Reliance Jio और Vi को भी दे रहे हैं कड़ी टक्कर, जानें बेनिफिट्स

भारतीय टेलीकॉम कंपनी में तीन बड़ी कंपनियों के नाम से सबसे ऊपर आते हैं जो रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vi) हैं। हालांकि, भारतीय कंपनी BSNL भी ऐसे कई प्रीपेड प्लान (prepaid plan) ऑफर करता है जो अन्य कंपनियों जैसे बेनिफ़िट ऑफर करते हैं। बीएसएनएल (BSNL) के ये प्लांस समान बेनिफ़िट तो ऑफर करते हैं बल्कि साथ ही अन्य कंपनियों की तुलना में सस्ते भी पड़ते हैं। हम बीएसएनएल (BSNL) के उन प्रीपेड प्लांस (prepaid plans) के बारे में बात कर रहे हैं जो डेली डाटा ऑफर करते हैं और जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) व वोडाफोन आइडिया (Vi) की तुलना में सस्ते भी हैं।

bsnl recharge plan

पहला प्लान STV_185 की कीमत में आता है। BSNL के इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 SMS, प्रतिदिन 1GB डाटा देने हैं और इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। प्लान में बीएसएनएल ट्यून्स का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है। इसके अलावा, कंपनी STV_298 की कीमत में प्रतिदिन 1GB डाटा डाटा ऑफर करता है। इस प्लान में 56 दिन की वैधता मिल रही है।

बीएसएनएल (BSNL) Rs 187 के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 SMS और प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। प्लान में 28 दिन की वैधता मिल रही है। कंपनी 56 दिन के लिए भी इसी तरह का प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्लान की कीमत Rs 347 है और प्लान में अनलिमिटेड वॉयस, प्रतिदिन 100 SMS, प्रतिदिन 2GB डाटा मिलेगा।  

bsnl recharge plan

अब बात करें Rs 299 वाले प्लान की तो इस प्लान में 30 दिन की वैधता मिलती है और आप हर रोज़ 3GB डाटा का उपयोग कर सकते हैं। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100SMS का लाभ मिलता है। इसके अलावा, आप Rs 247 वाले प्लान में 50GB डाटा पा सकते हैं। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलेगा। इसी प्लान में EROS Now एंटर्टेंमेंट सर्विसेज़ और बीएसएनएल ट्यून्स का सब्स्क्रिप्शन भी मिल रहा है। 

नोट: BSNL के रिचार्ज प्लान की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें!

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles