सस्पेंस में Maharaja की भी बाप है Anurag Kashyap की ये वाली फिल्म! दिमाग घुमाने वाला है क्लाइमेक्स

HIGHLIGHTS

Kennedy फरवरी में ZEE5 पर स्ट्रीम होने वाली है।

राहुल भट्ट और सनी लियोनी लीड रोल में नजर आएंगे।

MAMI 2023 में प्रीमियर के बाद लंबे समय से अटकी थी रिलीज़।

सस्पेंस में Maharaja की भी बाप है Anurag Kashyap की ये वाली फिल्म! दिमाग घुमाने वाला है क्लाइमेक्स

Anurag Kashyap की चर्चित फिल्म Kennedy का रिलीज काफी समय जे रुका हुआ था, लेकिन अब लग रहा है कि इसे OTT पर प्रिमियर की अनुमति मिल चुकी है। साल 2023 में बनी यह फिल्म रिलीज़ के लिए काफी संघर्ष करती नजर आई थी, लेकिन अब दर्शकों के लंबे इंतज़ार पर विराम लगने वाला है। अब सामने आ रहा है कि यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फरवरी महीने में ZEE5 पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसकी फाइनल रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। इतना जरूर है कि यह फिल्म आपके दिमाग से खेलने वाली है और सस्पेंस के मामले में Maharaja और Drishyam को कड़ी टक्कर देने वाली है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Maharaja के Anurag Kashyap ने दी जानकारी

अनुराग कश्यप ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा है कि Kennedy उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि मेहनत, गुस्से, जुनून और भावनाओं का सफर रही है, जो अब दुनिया घूमने के बाद अपने घर यानी OTT प्लेटफॉर्म पर लौट रही है। इसका मतलब है कि जल्दी ही यह फिल्म OTT पर देखने के लिए आने वाली है।

लंबे इंतज़ार के बाद दर्शकों तक पहुंचेगी Anurag Kashyap की Kennedy

Kennedy की कहानी एक ऐसे एक्स-पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सिस्टम से बाहर होने के बावजूद मुंबई पुलिस के लिए गैरकानूनी काम करता है। यह किरदार निभाया है Rahul Bhat ने, जो फिल्म में एक ऐसे किरदार के रूप में नजर आते हैं, जो सालों से एक अहम जानकारी के इंतज़ार में है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वह एक गहरे सामाजिक-राजनीतिक जाल में फंसता चला जाता है, जहां कई डरावने सच छुपे हुए हैं।

फिल्म में Sunny Leone भी अहम भूमिका में हैं, जबकि मशहूर कवि Aamir Aziz की स्पेशल अपीयरेंस कहानी को एक अलग ही लेयर देती है। उनकी राजनीतिक चेतना से भरी शायरी फिल्म के नैरेटिव को मजबूती से जोड़ती है।

फेस्टिवल सराहना मिली, लेकिन रिलीज़ अटकी रही

Kennedy का इंडिया प्रीमियर साल 2023 में MAMI Film Festival में हुआ था, जहां फिल्म को खासा सराहा गया था। इसके बावजूद, यह फिल्म न तो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो पाई और न ही किसी भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर जगह बना सकी। कुछ हफ्ते पहले यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर Letterboxd के ऑनलाइन रेंटल प्लेटफॉर्म पर जरूर आई, लेकिन भारत में तब भी उपलब्ध नहीं थी।

ZEE5 पर होने वाला है प्रीमियर

अब आखिरकार ऐसा सामने आ रहा है कि यह फिल्म ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए आने वाली है, इसका मतलब है कि अपने रिलीज के साथ ही यह दर्शकों तक भी पहुँचने वाली है। इस फिल्म में Maharaja के जैसे ही अनुराग कश्यप का डार्क थीम देखने को मिलने वाला है, इस तरह की फिल्म का दर्शक भी लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं, अब हो सकता है कि आने वाले कुछ समय में यह फिल्म OTT पर दर्शक के दिमाग से खेलने के लिए आ जाए।

यह भी पढ़ें: साउथ की वो 5 फिल्में जो रेटिंग और कहानी के दम पर बनी Drishyam की बाप..देखें पूरी लिस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo