साउथ की वो 5 फिल्में जो रेटिंग और कहानी के दम पर बनी Drishyam की बाप..देखें पूरी लिस्ट

साउथ की वो 5 फिल्में जो रेटिंग और कहानी के दम पर बनी Drishyam की बाप..देखें पूरी लिस्ट

भारतीय सिनेमा में अलग–अलग भाषाओं की फिल्में अपनी दमदार कहानियों, इमोशनल गहराई और सामाजिक संदेशों के कारण दर्शकों के दिलों पर खास असर छोड़ती हैं। चाहे पारिवारिक रिश्तों की जटिलता हो, प्यार के अलग–अलग पड़ाव हों या फिर सिस्टम के खिलाफ खड़ा एक आम इंसान, इन फिल्मों ने मनोरंजन देने के साथ-साथ दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर किया है। नीचे ऐसी ही कुछ शानदार कहानियों पर आधारित फिल्मों की लिस्ट दी गई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Ustad Hotel

फिल्म उस्ताद होटल एक युवा और महत्वाकांक्षी शेफ फैज़ी की कहानी है, जो अपने पिता से सहयोग न मिलने के कारण निराश होकर अपने होमटाउन लौट आता है। अपने सपनों को छोड़ने के बजाय वह अपने दादा करीम के साथ मिलकर उनके होटल को संभालने का फैसला करता है। इस सफर में फैज़ी न सिर्फ खाना पकाने के अपने हुनर को निखारता है, बल्कि जीवन, रिश्तों और जिम्मेदारियों का असली मतलब भी समझता है। फिल्म की IMDb रेटिंग 8.2 है और इसे JioHotstar पर फ्री में देखा जा सकता है।

Premam

प्रेमम फिल्म जॉर्ज नाम के युवक के जीवन के अलग–अलग दौरों में मिले प्रेम अनुभवों को दर्शाती है। कहानी उसकी स्कूली उम्र से शुरू होती है, जहां वह पहली बार प्यार का एहसास करता है। इसके बाद कॉलेज के दिनों में उसकी जिंदगी में एक और आकर्षक लड़की आती है। आखिर में उसके 20s के अंतिम वर्षों में उसे तीसरा प्यार मिलता है, जो उसके भावनात्मक सफर को एक नया मतलब देता है। 8.3 की IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म भी JioHotstar पर फ्री में उपलब्ध है।

kaththi

फिल्म कथ्थी की कहानी कथिरेसन के इर्द–गिर्द घूमती है, जो जेल से भाग निकलता है और इत्तेफाक से अपने हमशक्ल जीवा से मिलता है। जीवा पर अपराधियों द्वारा हमला किए जाने के बाद कथिरेसन उसकी पहचान अपनाने को मजबूर हो जाता है। यह मजबूरी धीरे–धीरे उसे एक ऐसे व्यक्ति में बदल देती है, जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाला एक योद्धा बन जाता है। इसकी IMDb रेटिंग 8.1 है और इसे YouTube पर फ्री में देखा जा सकता है।

Leader

लीडर फिल्म आंध्र प्रदेश की राजनीति पर आधारित है। कहानी अर्जुन नाम के व्यक्ति की है, जो अपने पिता की हत्या के बाद विधायकों को रिश्वत देकर मुख्यमंत्री बनता है। सत्ता में आने के बाद अर्जुन का लक्ष्य केवल कुर्सी संभालना नहीं रहता, बल्कि वह भ्रष्टाचार से जूझ रही राजनीतिक व्यवस्था को साफ करने और अपने पिता की अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का संकल्प लेता है। 8 रेटिंग वाली इस फिल्म को आप ZEE5 पर फ्री में देख सकते हैं।

Rangasthalam

फिल्म रंगस्थलम एक गांव में सेट है। चिट्टी बाबू एक सरल और मस्तमौला युवक है, जिसे सुनने में परेशानी होती है। जब उसका भाई कुमार बाबू दुबई से गांव लौटता है, तो उसे एहसास होता है कि गांव की हालत में कोई बदलाव नहीं आया है। इसके बाद वह गांव के ताकतवर और खतरनाक अध्यक्ष के खिलाफ खड़ा होने का फैसला करता है। इस फिल्म को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है। इसे JioHotstar पर फ्री में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 75 हजार वाला फोन 24 हजार में, Samsung Galaxy S24 हुआ सोच से भी सस्ता, यहां मिल रही सुनहरी डील

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo