ओडिशा में 100 से ऊपर 4G टावर को लॉन्च किया है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, Vaishnaw ने कहा, 100 4G सर्विस टावरों को उड़ीसा में लॉन्च किया जा चुका है जो राज्य के 100 गांवों को कवर करेंगे। ये टावर बीएसएनएल के हैं या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बीएसएनएल ने पहले ही स्किपर को 4जी मोबाइल टावरों की आपूर्ति के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट सौंपा है।
BSNL स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए 2023 की शुरुआत में 4G सर्विस को भारत में लॉन्च कर सकता है। कंपनी को पूरे देश में 4G नेटवर्क उपलब्ध कराने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। 4जी की मौजूदगी से यह समझा जा सकता है कि टेलीकॉम प्रदाता 5G NSA (नॉन-स्टैन्डअलोन) रूट की ओर बढ़ सकता है जैसा कि एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) कर चुके हैं।
2024 में अपनी 5जी सेवा लॉन्च कर सकता है बीएसएनएल
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 2024 में 5G सेवाएं लॉन्च करेगा। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में Jio के 5G लॉन्च इवेंट के दौरान पुष्टि की कि बीएसएनएल ने 2024 में 5G रोलआउट में मदद करने के लिए TCS और C-DoT को शॉर्टलिस्ट किया है। इससे पहले वैष्णव ने कहा था कि बीएसएनएल 5जी को 2023 में कहीं लॉन्च कर पाएगा।
BSNL 2024 में 5G को लॉन्च तो कर सकता है लेकिन इसके लिए कंपनी को भारत में अपने 4 जी लॉन्च की स्पीड को बढ़ाना होगा। BSNL मार्केट में अपनी 4 जी की गैरमौजूदगी के कारण वायरलेस सबस्क्राइबर खो रहा है। जहां एक और निजी कंपनियां 4 जी सेवाओं के लिए ग्राहकों से हाई टैरिफ वसूल रही हैं, वहीं यह बीएसएनएल के पास कम समय में सबस्क्राइबर पाने का अच्छा मौका है।