Ola-Uber को फिर टेंशन! Bharat Taxi के बाद Nembharat होगा लॉन्च, ड्राइवर को नहीं देना होगा कमीशन, ग्राहकों को भी बंपर फायदा
भारत के राइड-हेलिंग सेक्टर में जल्द एक नया खिलाड़ी उतरने वाला है. Bharat Taxi के बाद अब Nembharat लॉन्च की तैयारी में है. कंपनी दावा कर रही है कि वह ड्राइवर से कोई कमीशन नहीं लेगी और यात्रियों से सर्ज प्राइसिंग भी नहीं वसूलेगी. इससे यह सीधे तौर पर Uber और Ola जैसे स्थापित प्लेटफॉर्म्स को चुनौती देने की कोशिश कर रही है.
Surveyइस सेवा को World Economic Mobility Limited यानी WEML भारत में लॉन्च करने जा रही है. हालांकि अभी तक लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. कंपनी को Narayanihiti Trust का समर्थन प्राप्त है.
क्या है Nembharat का मॉडल?
WEML के अनुसार Nembharat एक “प्रीपेड और कैशलेस” राइड-हेलिंग सर्विस होगी. कंपनी का कहना है कि यह भारत के राइड-हेलिंग सेक्टर में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को हल करने के लिए बनाई गई है.
ड्राइवर के लिए बड़ा वादा
कंपनी का दावा है कि वह ड्राइवर से कोई कमीशन या सब्सक्रिप्शन फीस नहीं लेगी. यानी प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले ड्राइवर अपनी हर राइड की पूरी कमाई रख सकेंगे.
अगर यह मॉडल सफल होता है तो ड्राइवरों के लिए यह बड़ा आकर्षण हो सकता है, क्योंकि मौजूदा प्लेटफॉर्म्स पर कमीशन को लेकर अक्सर विवाद और हड़तालें होती रही हैं.
यात्रियों के लिए सर्ज फ्री किराया
Nembharat ने यात्रियों के लिए “reasonable fares” और बिना सर्ज प्राइसिंग का वादा किया है. कंपनी का कहना है कि प्रीपेड सिस्टम के जरिए किराया पहले से तय रहेगा और अचानक बढ़ोतरी नहीं होगी.
किन समस्याओं को हल करने का दावा?
WEML का कहना है कि मौजूदा मोबिलिटी सेक्टर ड्राइवरों की कम कमाई, यात्रियों की सुरक्षा शिकायतों और अनिश्चित किराए जैसी समस्याओं से जूझ रहा है. Nembharat का लक्ष्य एक “नेशनल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क” तैयार करना है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सेवा किन शहरों या राज्यों में पहले शुरू होगी.
इन सेवाओं का होगा इंटीग्रेशन
कंपनी ने संकेत दिया है कि Nembharat में सिर्फ कैब ही नहीं, बल्कि ऑटो-रिक्शा जैसे अन्य परिवहन साधनों को भी शामिल किया जाएगा. साथ ही कंपनी का दावा है कि उसका सिस्टम Central Consumer Protection Authority यानी CCPA की गाइडलाइंस के अनुरूप होगा, ताकि उपभोक्ता और ड्राइवर दोनों के हितों का संतुलन बना रहे. हालांकि, सुरक्षा प्रोटोकॉल या पुलिस के साथ संभावित साझेदारी पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है.
Bharat Taxi से अलग कैसे?
Nembharat की घोषणा ऐसे समय में आई है जब हाल ही में Bharat Taxi ने भी भारत में अपनी शुरुआत की है. हालांकि, दोनों प्लेटफॉर्म्स के बीच बड़ा अंतर है. Bharat Taxi एक कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित सेवा है, जिसे Ministry of Cooperation का समर्थन प्राप्त है और यह Amul से जुड़े लोगों के समर्थन से शुरू हुई है. वहीं Nembharat एक अलग कॉरपोरेट संरचना के तहत काम करेगा और ड्राइवरों से शून्य कमीशन का दावा कर रहा है.
यह भी पढ़ें: कब बना था आपका फोन? जानें स्मार्टफोन की सही उम्र, ये है छोटी-सी ट्रिक, मिनटों में मिल जाएगी पूरी कुंडली
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
