कब बना था आपका फोन? जानें स्मार्टफोन की सही उम्र, ये है छोटी-सी ट्रिक, मिनटों में मिल जाएगी पूरी कुंडली
अगर आप सेकेंड हैंड फोन (Second Hand Phone) खरीद रहे हैं या सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि आपका फोन कितना पुराना है, तो यह सवाल जरूर आता है कि आखिर इसे बनाया कब गया था. किसी भी स्मार्टफोन का लॉन्च डेट पता करना आसान है, लेकिन उसका असली मैन्युफैक्चरिंग डेट जानना उतना सीधा नहीं है. कई बार ऐसा होता है कि कोई मॉडल लॉन्च के एक साल बाद भी प्रोडक्शन लाइन से निकलता है. हर कंपनी इस जानकारी को अलग तरीके से हैंडल करती है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपका फोन कितना पुराना है.
Surveyबॉक्स पर देखें मैन्युफैक्चरिंग डेट
कुछ कंपनियां बॉक्स पर ही मैन्युफैक्चरिंग डेट लिख देती हैं. इसके लिए फोन के पैकेजिंग बॉक्स को पलटकर देखें और वहां “Date” या मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी जानकारी खोजें. कई नए OnePlus और Motorola फोन में यह जानकारी बॉक्स पर मिल जाती है. अगर वहां नहीं मिलती तो दूसरे तरीकों को आजमाना होगा.
फोन की सेटिंग्स में चेक करें
कुछ स्मार्टफोन में मैन्युफैक्चरिंग डेट सीधे सेटिंग्स में दी होती है. यह आम तौर पर About Phone सेक्शन में मिल सकती है. हालांकि हर कंपनी इसे अलग जगह दिखाती है. कुछ फोन में इसे साफ तौर पर Manufacturing Date या Hardware Version के नाम से दिखाया जाता है, जबकि कुछ इसे सीरियल कोड के अंदर छिपाकर रखते हैं, जिससे समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.
सीरियल नंबर से निकालें जानकारी
Apple अपने फोन के सीरियल नंबर में मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी जानकारी जोड़ता है. पुराने iPhone में तीसरा अंक साल को दिखाता था. जैसे 9 का मतलब 2019, 0 का मतलब 2020 और 1 का मतलब 2021. चौथा और पांचवां अंक साल के किस हफ्ते में फोन बना, यह दिखाते थे.

नए iPhone में सीरियल नंबर ज्यादा जटिल हो गए हैं. इनमें तीसरा अक्षर बताता है कि फोन साल के पहले या दूसरे हिस्से में बना. उदाहरण के लिए C का मतलब 2020 का पहला आधा, D का मतलब 2020 का दूसरा आधा. 2021 के लिए F और G, 2022 के लिए H और J, जबकि 2023 के लिए K और L का इस्तेमाल किया गया. पांचवां अक्षर बताता है कि किस हफ्ते में डिवाइस बना.
iPhone का सीरियल नंबर देखने के लिए:
- Settings खोलें
- General में जाएं
- About पर टैप करें
- Serial Number देखें
ASUS भी सीरियल नंबर में मैन्युफैक्चरिंग डेट जोड़ता है. आम तौर पर MFD के बाद साल और महीने का जिक्र होता है.
Samsung भी अपने फोन के सीरियल नंबर में मैन्युफैक्चरिंग महीना और साल शामिल करता है. यह जानकारी बॉक्स पर, कभी कभी फोन के पीछे और सेटिंग्स में मिल सकती है.
Samsung फोन का सीरियल नंबर देखने के लिए:
- Settings खोलें
- नीचे स्क्रॉल करें और About phone पर टैप करें
- Serial number देखें
Samsung में चौथा अक्षर साल को दिखाता है. हर साल के लिए अलग अक्षर होता है. उदाहरण के लिए 2023 के लिए W, 2022 के लिए T, 2021 के लिए R और 2019 के लिए M. पांचवां अंक महीने को दर्शाता है. अगर मॉडल नंबर में M1 है तो इसका मतलब जनवरी 2019 है.
अगर आपको लगता है कि आपके फोन के सीरियल नंबर में यह जानकारी छिपी हो सकती है, तो गूगल पर अपने फोन के ब्रांड और मॉडल के साथ serial number manufacturing code लिखकर खोज सकते हैं.
ऐप की मदद लें
आप Google Play पर जाकर Phone Info जैसे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. ये ऐप सीरियल नंबर, IMEI और अन्य तकनीकी कोड से जानकारी निकालने की कोशिश करते हैं. हालांकि हर बार सही मैन्युफैक्चरिंग डेट नहीं मिलती, लेकिन कोशिश करने लायक है.
मैन्युफैक्चरर कोड आजमाएं
कुछ फोन में खास डायलर कोड डालने से सर्विस मेन्यू खुल जाता है. (*#197328640#*” या“*#*#197328640#*#*). उदाहरण के लिए इन कोड को डायलर में डालने पर सर्विस मेन्यू खुल सकता है. वहां Menu Version Information > Hardware Versions > Read Manufacturing Date पर जाकर जानकारी मिल सकती है. अगर यह काम न करे तो अपने फोन के लिए खास कोड गूगल पर खोजें. कुछ डिवाइस में *#0000# कोड से भी मैन्युफैक्चरिंग डेट दिखाई देती है.
गूगल की मदद लें
अगर ऊपर दिए गए तरीकों से जानकारी न मिले तो अपने फोन का सीरियल नंबर या मॉडल नंबर गूगल पर सर्च करें. कई बार सर्च रिजल्ट से भी जरूरी डिटेल मिल सकती है.
अगर फिर भी सटीक मैन्युफैक्चरिंग डेट न मिले तो कम से कम लॉन्च डेट देख लें. इससे अंदाजा लग जाएगा कि आपका फोन कितने समय पहले बाजार में आया था. अगर फोन एक साल पहले लॉन्च हुआ है तो वह उससे ज्यादा पुराना नहीं हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रहा WhatsApp पर बड़ा स्कैम, एक गलती से मिनटों में खाली हो जाएगा अकाउंट, सरकार का अलर्ट
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile