Chandrayaan-2 का लॉन्च टला, ये है बड़ी वजह

Chandrayaan-2 का लॉन्च टला, ये है बड़ी वजह
HIGHLIGHTS

तकनीकी खराबी बनी वजह

भारत का दूसरा lunar mission है चन्द्रयान 2

ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी

Indian Space Research Organisation (ISRO) ने चंद्रयान-2 के लॉन्च के एक घंटे पहले ही उसे रोकने की घोषणा की। भारत के दूसरे लूनर मिशन Chandrayaan 2 का लॉन्च इस तरह फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते यह कदम उठाया गया है और जल्द ही चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की नई तारीख की घोषणा की जाएगी। आपको बता दें कि एक ट्वीट के ज़रिये ही ISRO ने इसकी जानकारी दी है।

आपको बता दें कि सोमवार को ही चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण का समय रखा गया था। को तकनीकी खामी की वजह से टाल दिया। इसके लिए अब नई तारीख की घोषणा की जाएगी। इसरो ने ट्वीट में बताया कि प्रक्षेपण यान प्रणाली GSLV MkIII M1 में टी-56 मिनट पर तकनीकी खामी को पाए जाने की वजह से यह चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आज यानी सोमवार के लिए टाल दिया गया है। चंद्रयान-2 को जीएसएलवी मार्क-।।।-एम-1 रॉकेट के जरिए चांद पर ले जाया जाना था।

इसरो के मुताबिक तड़के 2.51 बजे होने वाले प्रक्षेपण की उल्टी गिनती 56 मिनट 24 सेकंड पहले मिशन नियंत्रण कक्ष से घोषणा के बाद रात 1.55 बजे रोक दी गई। वहीँ राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द भी श्रीहरिकोटा में Chandrayaan 2 launch देखने के लिए वहीँ मौजूद थे।

इस 3,850 किलोग्राम वजनी अंतरिक्ष यान को अपने साथ एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर लेकर जाना था। जीएसएलवी मार्क-।।।-एम-1 रॉकेट के साथ 978 करोड़ रुपये की लागत से बने चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण होने की स्थिति में इसे चंद्रमा तक पहुंचने में 54 दिन लगते। रविवार सुबह 6.51 बजे इसके प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू हुई थी।

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo