Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को आज आप दोपहर 12 बजे से प्री-आर्डर कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी कई बार कई सेल का आयोजन कर चुका है, और हर बार यह स्मार्टफोन कुछ ही समय में सोल्ड आउट हो गया है। आपको इस स्मार्टफोन को खरीदने का एक और मौक़ा मिल रहा है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आज आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्री-आर्डर कर सकते हैं। और इसके बाद इसे 2-4 हफ़्तों में आपको घर तक पहुंचा दिया जाएगा। इसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपको किसी सेल में भाग लेने की आवश्यकता नहीं है। आपको यह भी बता देते हैं कि Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफ़ोन को आप आज दोपहर 12 बजे से होने वाली सेल में फ्लिप्कार्ट और मी.कॉम से ले सकते हैं।
Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफ़ोन को भी दो अलग अलग वैरिएंट्स में पेश किया गया था। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को आप Rs. 13,999 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा इसके 6GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत Rs. 16,999 है। यह स्मार्टफोन भी आपको कई रंगों वाले ऑप्शन में मिल जाएगा। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को भी आप ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू, और रोज गोल्ड जैसे रंगों में ले सकते हैं।
जैसा की आप जानते ही हैं कि इस महीने की शुरूआत में इन स्मार्टफोंस को लॉन्च करते हुए कंपनी ने जियो के साथ साझेदारी की थी। और इसी को देखते हुए आपको इन स्मार्टफोंस के साथ Rs. 2200 कैशबैक वाउचर मिल रहा है, इसके अलावा आपको लगभग 4.5GB तक का 4G डाटा भी इसके साथ दिया जा रहा है। इसके अलावा यह दोनों ही स्मार्टफोंस अल्ट्रा-स्लिम केस के साथ भी आ रहे हैं।
Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile