Aadhaar: अब आधार की ऑफलाइन वेरिफिकेशन हुई आसान, सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

HIGHLIGHTS

आधार को लेकर UIDAI की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है, संस्था ने अब ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए भी नए QR Code को पेश कर दिया है। यह नया कोड एक फोटो के साथ आता है, जिसके माध्यम से ऑफलाइन वेरिफिकेशन और भी आसान होगी।

Aadhaar: अब आधार की ऑफलाइन वेरिफिकेशन हुई आसान, सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

आधार को एक नई तरह की सुरक्षा लेयर देने के उद्देश्य से UIDAI ने एक बड़ा कदम उठाया है। आपको बता दें कि UIDAI की ओर से एक नया QT Code पेश किया गया है, जो कुछ जरुरी जानकारी जैसे नाम, पता, फोटो और जन्म तिथि पर पकड़ रख सकता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसके अलावा इसका इस्तेमाल ऑफलाइन यूजर्स कर सकते हैं, और अब आपको इस Code के अलावा किसी 12 डिजिट के ID नंबर की भी जरूरत नहीं होने वाली है। हालाँकि यह सेवा ऑफलाइन यूजर्स को ज्यादा फायदा देने वाली है, और उनकी सुरक्षा को भी चार चौबंद करने वाली है। 

Paytm Mall Deals of the Day: गेमिंग लवर्स के लिए धमाका ऑफर्स

हम सभी जानते हैं कि पिछले कुछ समय में आधार सभी के लिए एक जरुरी दस्तावेज बना गया है, और सरकार ने इसे सभी जगह लागू कर दिया है, इसे आज एक राष्ट्रीय ID प्रूफ के तौर पर देखा जाने लगा है, हालाँकि ऐसा कहना चाहिए कि इसे यह जरुरी दस्तावेज सरकार की ओर से बना दिया गया है।

अब आपको बता दें कि यह नया QR Code एक फोटो के साथ आएगा, जिसे ऑफलाइन मोड पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आपके इस दस्तावेज की सुरक्षा और बढ़ जाने वाली है। 

Paytm Mall Deals of the Day: गेमिंग लवर्स के लिए धमाका ऑफर्स

आपको बता दें कि अब आप UIDAI की वेबसाइट या ऐप से अपने बायोमेट्रिक ID के साथ इस QR Code को डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। यह कोड आपको एक बारकोड के रूप में मिलने वाला है, जिसमें महज मशीन के पढ़ने सम्बन्धी ही जानकारी होती है।

Digit NewsDesk

Digit NewsDesk

Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo