Digit.in

4 जुलाई को भारत में आ रहे धाकड़ गेमिंग फोन्स, खराब नेटवर्क वाली जगह पर भी मिलेगी धांसू कनेक्टिविटी, फीचर्स के तो क्या कहने!

Highlights

टेक्नो अपनी नई Pova 7 5G सीरीज़ को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है।

कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर नए टीज़र भी पोस्ट किए हैं।

यह स्मार्टफोन सीरीज़ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होगी।

4 जुलाई को भारत में आ रहे धाकड़ गेमिंग फोन्स, खराब नेटवर्क वाली जगह पर भी मिलेगी धांसू कनेक्टिविटी, फीचर्स के तो क्या कहने!

Tecno ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह अपनी नई Tecno Pova 7 5G सीरीज़ को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। यानी ये फोन्स अगले ही हफ्ते भारतीय बाजार में दस्तक देने वाले हैं जिनके लिए कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर नए टीज़र भी पोस्ट किए हैं, जिनमें फोन के डिजाइन की डिटेल्स का खुलासा किया गया है। यह स्मार्टफोन सीरीज़ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होगी, जिसकी वेबसाइट पर इसके लिए एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया गया है।

Tecno Pova 7 सीरीज का डिजाइन

Tecno ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर फोन के डिजाइन से जुड़े कुछ टीज़र पोस्ट किए हैं। इनसे पता चलता है कि इस सीरीज़ में ट्रायएंगल शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर, एक LED फ्लैश और एक डेल्टा लाइट LED स्ट्रिप शामिल है। यह स्ट्रिप नोटिफिकेशन, म्यूजिक प्लेबैक और वॉल्यूम कंट्रोल जैसे फ़ंक्शन्स पर रिएक्ट करेगी।

इंटेलिजेंट सिग्नल हब और MemFusion टेक्नोलॉजी

नई Pova 7 5G सीरीज़ में Tecno की इन-हाउस AI वॉइस असिस्टेंट 'Ella' को शामिल किया गया है, जो हिंदी, मराठी, गुजराती और तमिल जैसी कई स्थानीय भाषाओं को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में कंपनी की MemFusion तकनीक भी मिलेगी, जिसके ज़रिए यूज़र्स अपनी RAM को वर्चुअली एक्सपैंड कर पाएंगे।

इसके अलावा, फोन में एक Intelligent Signal Hub System भी होगा, जिससे लो नेटवर्क एरिया में भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलने का दावा किया गया है।

चार वेरिएंट्स की उम्मीद

Tecno ने फिलहाल सिर्फ़ Pova 7 5G सीरीज़ का नाम कंफ़र्म किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज़ में कम से कम चार मॉडल: Tecno Pova 7 5G, Tecno Pova 7 Pro 5G, Tecno Pova 7 Ultra 5G और Tecno Pova 7 Neo शामिल हो सकते हैं। इन सभी वेरिएंट्स को पिछले साल लॉन्च हुई Pova 6 सीरीज़ से बेहतर अपग्रेड माना जा रहा है।

Tecno Pova 7 Ultra 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Pova 7 Ultra 5G को हाल ही में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर, 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिला है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 70W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles