Samsung Galaxy S21 FE की इंडिया में सेल 11 जनवरी से, देखें कीमत

Highlights

भारतीय बाजार में सैमसंग के नए फ्लैगशिप सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है

गैलेक्सी S21 FE के 128GB स्टोरेज को 8GB रैम के साथ 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है

सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई की सेल 11 जनवरी से शुरू होगी

Samsung Galaxy S21 FE की इंडिया में सेल 11 जनवरी से, देखें कीमत

सैमसंग के नए फ्लैगशिप Samsung Galaxy S21 FE की भारतीय बाजार में प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। यह फोन 11 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy S21 FE फोन को हाल ही में ग्लोबली लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy S21 FE फोन को भारतीय बाजार में Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, अन्य देशों में इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है।

सैमसंग गैलेक्सी S21 FE कीमत

गैलेक्सी S21 FE के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये है। गैलेक्सी एस21 एफई की सेल 11 जनवरी से सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर के अलावा अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 'नेक्स्ट गैलेक्सी वीआईपी पास' मिलेगा जिससे यूजर्स फ्री गैलेक्सी स्मार्टटैग प्राप्त कर सकेंगे। इसकी कीमत 2,699 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर 

गैलेक्सी एस21 एफई 5जी फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित वन यूआई 4 पर काम करता है। साथ ही इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले 5 है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज है। इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है।

सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G कैमरा

कैमरे की बात करें तो सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन में तीन रियर कैमरे हैं, जिनमें से पहला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावायलट कैमरा है। वहीं, दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा लेंस 30x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G बैटरी

सैमसंग के इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जो 25W वायर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G, सैमसंग पे, एनएफसी, फिंगरप्रिंट सेंसर है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए फोन को IP68 रेटिंग मिली है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile