Redmi Note 11 सीरीज़, बैंड और रेडमी TV X43 को आज भारत में किया जा रहा है लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी Redmi Note 11 series
यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग पर देख सकते हैं Redmi Note 11 का लॉन्च
साथ ही बैंड और TV भी लॉन्च करेगा Redmi

Xiaomi का Redmi ब्रांड आज अपनी नई Redmi Note 11 series, Redmi Smart Band Pro और Redmi Smart TV X43 को लॉन्च करने वाला है। कंपनी अपने यूट्यूब चैनल पर दोपहर 12 बजे लाइव स्ट्रीमिंग करने वाला है।
Redmi Note 11 और Redmi Note 11S को आज लॉन्च किया जाएगा। फोंस को अमेज़न इंडिया (Amazon India) पर सेल किया जाएगा। नोटिफाई पेज से Redmi Note 11S के कुछ स्पेक्स का खुलासा हुआ है। Redmi Note 11S में 90Hz AMOLED डिस्प्ले, 108MP रियर कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। पिछले साल 108MP कैमरा को Redmi Note 10 Pro Max वेरिएंट के लिए रखा गया था।
कंपनी ने पहले ही Redmi Smart Band Pro की जानकारी लिस्टेड की है जिससे पता चला है कि इसे ऑल्वेज़-ऑन डिस्प्ले, 110 वर्कआउट मोड, ब्लड ऑक्सिजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग आदि फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा, नया Redmi Smart TVX 43 इंच डिस्प्ले, 4K HDR और डॉल्बी विजन सपोर्ट और 30W स्पीकर के साथ आएगा।

Redmi भारत में Note 11 और Note 11S स्मार्टफोंस को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है। भारत में, Redmi Note 11s में 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP डेप्थ सेंसर को एक साथ रखा गया है, फोन में एक 108MP का प्राइमेरी कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। फोन के मीडियाटेक हीलियो G96 चिपसेट पर काम करने की भी उम्मीद है। और यह तीन अलग-अलग स्टोरेज और रैम वेरिएंट में उपलब्ध होगा, इसमें बेस मॉडल 6+64GB होने वाला है।
अन्य स्पेक्स की बात करें तो आपको बता देते हैं फोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाली एक 6.43-इंच एफएचडी+ (1080×2400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, इतना ही नहीं फोन में आपको एक 16MP सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलने वाला है, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी भी फोन में नजर आने वाली है, स्टीरियो स्पीकर और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें देखे जा सकते हैं।
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile