Oppo ने चुपचाप भारत में Oppo A17k लॉन्च कर दिया है, जो कि हाल ही में लॉन्च किए गए Oppo A17 की ही पीढ़ी का नया स्मार्टफोन कहा जा सकता है। डिजाइन के मामले में दोनों फोन एक जैसे दिखते हैं, हालांकि ओप्पो A17k कीमत किफायती है, लेकिन इस कीमत के लिए कंपनी ने कुछ सुविधाओं से समझौता भी किया है। दिलचस्प बात यह है कि फोन में केवल एक रियर कैमरा सेंसर है, जबकि टेक्नो और रेडमी के अन्य बजट स्मार्टफोन में कम से कम दो रियर कैमरा सेंसर के साथ आते हैं।
Oppo A17K को Oppo India की आधिकारिक वेबसाइट पर 10,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह केवल सिंगल 3GB रैम और 64GB स्टोरेज में आता है। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च हुए Oppo A17 की कीमत 12,499 रुपये है। स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज शामिल है।
[Exclusive] OPPO A17K 3GB/64GB 4GB RAM expansion 6.56-inch HD+ waterdrop notch 8.29mm 5,000mAh/10W Dirac 3.0 Helio G35 ColorOS 12/Android 12 5MP front 8MP rear Price around Rs 10,000 Gold, Black colours Launching next month#OPPO#OPPOA17K
Oppo A17k में 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले है। रियर पैनल में 8-मेगापिक्सेल कैमरा शामिल है, और फ्रंट पैनल में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के अंदर 5-मेगापिक्सेल सेंसर है। कैमरा ऐप नाइट, वीडियो, टाइम-लैप्स, एक्सपर्ट, पैनोरमा और गूगल लेंस जैसे मोड्स के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा ऑटो फोकस को सपोर्ट करता है।
साइड पर पावर बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर का काम करता है। इसके अलावा स्प्लैश रेसिस्टेंट होने के लिए फोन को IPX4 रेटिंग मिली है। Oppo A17k मीडियाटेक हेलियो G35 SoC मिल रहा है, ऐसा ही प्रोसेसर पिछले फोन में भी था।
Oppo A17k की अन्य प्रमुख विशेषताओं में 5000mAh की बैटरी, डुअल-सिम स्लॉट, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ v5.3 और aptX, aptX HD और LDAC जैसे हाई-एंड कोडेक्स का सपोर्ट शामिल है। फोन चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile