मिज़ू ने आज अपना नया स्मार्टफ़ोन मिज़ू M3 नोट लॉन्च किया है. इसमें आपको 5.5-इंच की 1080x1920 पिक्सेल LTPS डिस्प्ले 403 ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ मिल रही है. स्मार्टफ़ोन में ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ P10 प्रोसेसर दिया गया है. स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 9,999 रखी गई है.
मिज़ू ने आज अपना नया स्मार्टफ़ोन मिज़ू M3 नोट लॉन्च किया है. इसमें आपको 5.5-इंच की 1080×1920 पिक्सेल LTPS डिस्प्ले 403 ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ मिल रही है. स्मार्टफ़ोन में ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ P10 प्रोसेसर दिया गया है, जो 1.8GHz की स्पीड देता है. बता दें कि आप इस स्मार्टफ़ोन को 31 मई से अमेज़न इंडिया के माध्यम से ले सकते हैं. साथ ही इसके रजिस्ट्रेशन आज से ही शुरू हो गए हैं.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
बता दें कि इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से काफी समय पहले से ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई थी. साथ ही बता दें कि इस स्मार्टफोन के इनवाइट में भी लिखा था कि “लॉन्ग लास्टिंग ब्यूटी इज सून टू बिकम रियलिटी” तो कह सकते हैं कि यह एक शानदार और लुक के मामले में सबसे ख़ास होने वाला है.
बता दें कि मिज़ू M3 नोट स्मार्टफ़ोन को अभी पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया गया था, और हाल ही में इस फ़ोन की फ़्लैशसेल भी की गई थी. चीन में इस फ़ोन को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया था, इसका पहला वर्ज़न 2GB रैम और 16GB इंटरनल वाला है जिसकी कीमत CNY 799 थी. और दूसरा वर्ज़न 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाला है और इसकी कीमत CNY 999 थी
यह स्मार्टफ़ोन फ्लाईमी ओएस जो एंड्राइड 5.1 लोलीपॉप पर आधारित है. साथ ही इसमें आपको ड्यूल-सिम सपोर्ट भी मिल रही है. साथ ही बता दें कि इसमें आपको 5.5-इंच की 1080×1920 पिक्सेल LTPS डिस्प्ले 403 ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ मिल रही है. स्मार्टफ़ोन में ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ P10 प्रोसेसर दिया गया है, जो 1.8GHz की स्पीड देता है. साथ ही बता दें कि इसमें आपको 3GB की LPDDR3 रैम मिल रही है इसके अलावा इसमें आपको 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से एक्सपैंड भी कर सकते हैं.
अगर इसमें दिए गए कैमरा की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर और PDAF ऑटोफोकस के साथ दिया गया है इसके अलावा इसमें 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपर्चर से लैस है. इसके अलावा स्मार्टफ़ोन में एक mTouch 2.1 तकनीक से लैस फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. बता दें कि यह फिंगरप्रिंट सेंसर कंपनी के अनुसार बहुत ही ज्यादा तेज़ है. इसके अलावा इसमें 4100mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है. इन सब के अलावा इस स्मार्टफोन में 4G LTE, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 4.0 के साथ BLE और GPS/A-GPS ऑप्शन भी मौजूद हैं.