Nothing Phone (4a): अनोखे डिज़ाइन वाला फोन हुआ भारत में लॉन्च, खासियत जान तुरंत खरीदने दौड़ेंगे
नथिंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4a) लॉन्च कर दिया है, जो पिछले मॉडल Nothing Phone (3a) के मुकाबले बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अनुभव के साथ आता है. फोन में कम्पनी की अनोखी पहचान वाला सिग्नेचर डिज़ाइन दिया गया है, जिसमें प्रीमियम मटीरियल और नए कलर ऑप्शंस शामिल हैं. Nothing Phone (4a) में नया कैमरा सिस्टम और Nothing OS 4.1 सॉफ्टवेयर दिया है. साथ ही इसमें कई नए AI टूल्स भी जोड़े गए हैं. आइए इस फोन के बारे में और डिटेल में जानते हैं.
SurveyNothing Phone (4a) के स्पेसिफिकेशन्स
Nothing Phone (4a) में 6.78 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेज़ोल्यूशन 1224 x 2720 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 440 PPI है. स्क्रीन 120Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसके साथ 480Hz टच सैम्पलिंग रेट नार्मल मोड में और 2500Hz टच सैम्पलिंग रेट गेमिंग मोड में मिलता है. डिस्प्ले की पीक ब्रिघटनेस 4500 निट्स तक जाती है और प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है.
प्रोसेसर की बात करें तो Nothing Phone (4a) में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जो LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है. यह डिवाइस 8GB और 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज में उपलब्ध है. फोटोग्राफी के लिए फोन में एडवांस ट्रिपल कैमरा सिस्टम है जो हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो लेने में सक्षम है. इसमें 50MP वाइड कैमरा OIS के साथ दिया गया है.
बैटरी के मामले में Nothing Phone (4a) में 5400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कम्पनी के अनुसार फोन को 1% से 100% तक चार्ज होने में लगभग 64 मिनट लगते हैं, जबकि सिर्फ 22 मिनट में बैटरी 50% तक चार्ज हो सकती है. इसके अलावा फोन को पानी और धुल से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग भी मिली है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो Nothing Phone (4a) में Nothing OS 4.1 मिलता है, जो Android 16 पर आधारित है. कम्पनी इसके लिए 3 साल के एंड्राइड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
Nothing Phone (4a) की खासियत
फोन को खास बनाने वाला और सबसे अलग पहचान देने वाला इसका यूनिक Glyph Bar है. इसमें कुल 63 मिनी-LEDs दिए गए हैं, जिसे 6 अलग-अलग एड्रेसेबल ज़ोन में बांटा गया है. यह ग्लिफ़ बार नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट, वॉल्यूम इंडिकेटर, कैमरा काउंटडाउन, ग्लिफ़ टाइमर और ग्लिफ़ प्रोग्रेस जैसे कई कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ फ्लिप टू ग्लिफ़, फ्लिप टू रिकॉर्ड, एसेंशियल नोटिफिकेशन्स और जनरेटिव रिंगटोन्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
Nothing Phone 4a Pro के स्पेसिफिकेशन्स
कम्पनी ने Nothing Phone 4a के साथ-साथ Phone 4a Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन भी 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है. इसमें किसी भी नथिंग फोन में अब तक के सबसे पतले बेजल्स हैं. इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है. इसे IP65 रेटिंग दी गई है. यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस है और इसमें भी बेस मॉडल की तरह 5,400mAh बैटरी लगी हुई है जो 50W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सॉफ्टवेयर के मामले में भी Pro मॉडल Phone 4a से अलग नहीं है.
कैमरा की बात करें तो इस फोन में 50MP सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. प्राइमरी सेंसर को छोड़कर पेरिस्कोप और अल्ट्रावाइड कैमरे बेस वेरिएंट में भी एक जैसे हैं. इसके अलावा दोनों डिवाइसेज़ में एक 32MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए दिया है.
Nothing Phone (4a) सीरीज की कीमत और उपलब्धता
Phone (4a) की शुरुआती कीमत भारत में 8+128 GB वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये रखी गई है. इस फोन को ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा। वहीं Phone (4a) Pro को 39,999 रुपये में पेश किया गया है. यह फोन ब्लैक, सिल्वर और पिंक ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
लॉन्च ऑफर्स के तहत Phone (4a) पर 3000 रुपये तक का और Phone (4a) Pro पर 4000 रूपए तक का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं. इसके अलावा, 4000 रुपये तक के एक्सचेंज बेनिफिट Phone (4a) और 1,000 रुपये तक के Phone (4a) Pro पर मिल सकते हैं.
इन ऑफर्स के साथ Phone (4a) स्मार्टफोन 13 मार्च को 24,999 रुपये की प्रभावी शुरुआती पर उपलब्ध होगा, जबकि Phone (4a) Pro की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होगी। दोनों स्मार्टफोन्स भारत में इसी दिन से फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स, क्रोमा और सभी लीडिंग रिटेल स्टोर्स पर सेल में जाएंगे।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile