Women’s Day Gift Ideas: मां, पत्नी या बहन को देने के लिए नहीं मिलेगा इससे अच्छा तोहफा, 5000 के अंदर सबकी कीमत
भारत समेत दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को महिला दिवस (Women’s Day) मनाया जाता है, जो इस बार इस रविवार को पड़ रहा है. इस ख़ास मौके पर कई लोग अपनी मां, पत्नी, बहन या गर्लफ्रेंड को अच्छे-अच्छे तोहफे देना पसंद करते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और अपनी फेवरेट वुमन को बेस्ट गिफ्ट देने का प्लान बना रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा की क्या दें, तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं. यहां हम आपको स्मार्टवॉच से लेकर ब्लूटूथ से लेकर गार्मेंट स्टीमर तक 7 टॉप टेक गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको 5000 रुपये के अंदर मिल जाएंगे और तोहफे में देने के लिए एकदम परफेक्ट हैं.
SurveySony WF-C510 Wireless Bluetooth Earbuds
सोनी के ये ईयरबड्स इस समय अमेज़न इंडिया पर 50 प्रतिशत की छूट के साथ 4,471 रुपये की कीमत में लिस्टेड हैं. बैंक ऑफर के साथ ये आपको और भी सस्ते में मिल जाएंगे। आजकल हर कोई सफर के दौरान या काम करते समय डिस्टर्बेंस से बचने के ईयरबड्स का सहारा लेते हैं. ऐसे में यह एक यूज़फुल गिफ्ट साबित हो सकता है. ये बड्स छोटे और आरामदायक हैं और इनमें IPX4 रेटिंग, क्विक चार्ज, मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और 22 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है.
Samsung Galaxy SmartTag2
यह ब्लूटूथ ट्रैकर डिवाइस फ़िलहाल 2,799 रुपये में उपलब्ध है. 1500 रूपए तक बैंक ऑफर भी मिल सकता है. इसे यूज़र अपने बैग में या किसी भी ज़रूरी सामान के साथ अटैच करके रख सकता है. अगर वह सामान खो जाता है या चोरी हो जाता है तो ट्रैकर ज़ोर से शोर करने लगता है या फिर आप उसे मैप पर भी आसानी से ढूंढ सकते हैं. इसमें कम्पास व्यू, AR फाइंड, IOT कंट्रोल और लॉस्ट मोड जैसे फीचर्स हैं.
Boat Chrome Iris Fashion Smart Watch
स्मार्टवॉच भी आजकल हर किसी के लिए ईयरबड्स की तरह एक बेसिक ज़रूरत बन गई है. बोट यह वॉच ऑनलाइन 3,499 रुपये में मिल रही है. यह एलिगेंट अल्ट्रा-स्लीक डायल, लाइट-वेट मेटल बॉडी, 1.32 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1000 निट्स ब्राइटनेस, AOD और फीमेल वेलनेस ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आती है. इसे तीन खूबसूरत कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है.
JBL Flip Essential 2
JBL के इस वायरलेस पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर को अभी 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. बैंक ऑफर में 1500 रुपये तक की छूट और मिल सकती है. यह प्रोडक्ट गहरे बेस के साथ आता है, साथ ही इसे IPX7 वॉटर और डस्टप्रूफ रेटिंग मिली हुई है. इसमें 10 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है.
PHILIPS Handheld Garment Steamer
यह गार्मेंट स्टीमर अमेज़न 2,299 रुपये में उपलब्ध है. यह कॉम्पैक्ट और फोल्डेबल है और इसकी मदद से कपड़ों को वर्टिकली यानी कहीं भी लटकाकर स्टीम किया जा सकता है. इसमें 1000W की पावर मिलती यह 99.9 प्रतिशत बैक्टीरिया को मार देता है. सबसे अच्छी बात – इससे कपड़ा न जलने की गारंटी दी जा रही है. कुल मिलाकर यह एक स्टाइलिश और यूज़फुल आइटम है. यह पारम्परिक आयरन (प्रेस) से कई गुना बेहतर फायदे देता है, लेकिन बहुत ज्यादा सिलवटों के लिए आयरन का इस्तेमाल करना होगा.
यह भी पढ़ें: India बनाम England: कहाँ और कैसे देखें ये महासंग्राम, टाइमिंग, टीवी चैनल्स और स्क्वाड की फुल डिटेल्स
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile