लेनोवो फब प्लस की मलेशिया में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसमें 6.8-इंच की डिस्प्ले दी गई है. यह 28 सितम्बर से यह मलेशिया की मार्किट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
अभी पिछले महीने ही लेनोवो ने अपने फैबलेट फब प्लस की घोषणा की थी और अब लेनोवो फैब प्लस की मलेशिया में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसमें 6.8-इंच की डिस्प्ले दी गई है और यह अभी चीन के बाज़ार में उपलब्ध है. इसकी कीमत RM 1,199 ($278) और 28 सितम्बर से यह मलेशिया की मार्किट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
साथ ही कंपनी इस फैबलेट को प्रोमोट करने के लिए एक स्कीम भी चला रही है, जिसके तहत प्री-ऑर्डर करने वाले पहले 100 लोगों को RM 600 ($140) की कीमत के फ्री गिफ्ट भी दिए जाएंगे. इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग करने के लिए ग्राहकों को कंपनी को RM 100 ($23) देने होंगे, और बाकी बचा बैलेंस 28 सितम्बर से 25 अक्टूबर, जब भी इसे लेने जाएंगे तब देना होगा.