Gold Rate Today: 10 जून को सोने में जोरदार तेज़ी, फिर पहुंचा 1.60 लाख के पार, जानें ताज़ा रेट

Gold Rate Today: 10 जून को सोने में जोरदार तेज़ी, फिर पहुंचा 1.60 लाख के पार, जानें ताज़ा रेट

Gold Rate Today, 10 June 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव का असर सोने की कीमतों पर लगातार दिखाई दे रहा है। बुधवार को बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले 24 कैरेट सोने के वायदा भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई। यह कॉन्ट्रैक्ट 23 रुपये या 0.02 फीसदी कमजोर होकर 1,52,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। इससे पहले पिछले सत्र में इसका बंद भाव 1,52,443 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का रेट 1,52,519 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, बुलियन मार्केट से जुड़े कारोबारियों के अनुसार सोना करीब 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई गई है।

मंगलवार को कैसा रहा था सोने का बाजार?

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कमजोर अमेरिकी डॉलर और बेहतर बाजार धारणा के चलते 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,500 रुपये बढ़ गया। इसके साथ ही सोना दोबारा 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करने में सफल रहा। बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोमवार को 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ सोना मंगलवार को बढ़कर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत मामूली नरमी के साथ 4,326.78 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

चांदी में कितना बदलाव?

ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर चांदी के बाजार पर भी पड़ रहा है। बुधवार को बाजार खुलने से पहले MCX पर चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। चांदी का फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 428 रुपये या 0.18 फीसदी टूटकर 2,38,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,38,528 रुपये प्रति किलोग्राम था।

बुलियन कारोबारियों के अनुसार चांदी का मौजूदा भाव 2,39,010 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,45,938 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का रेट 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।

मंगलवार को चांदी की चाल कैसी रही?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो स्पॉट सिल्वर में हल्की मजबूती देखने को मिली और इसकी कीमत बढ़कर 68.28 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: 300 रुपये के अंदर आने वाले Vodafone Idea के 7 दमदार प्रीपेड प्लान्स, जानिए सबसे बेनिफिट्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile