300 रुपये के अंदर आने वाले Vodafone Idea के 7 दमदार प्रीपेड प्लान्स, जानिए सबसे बेनिफिट्स

300 रुपये के अंदर आने वाले Vodafone Idea के 7 दमदार प्रीपेड प्लान्स, जानिए सबसे बेनिफिट्स

अगर आप एक ऐसे प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं जो 300 रुपये से कम में बेहतरीन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और बढ़िया बेनिफिट्स के साथ आता है तो आपको यह जान कर हैरानी होगी की Vi के प्लेटफार्म पर ऐसे बहुत से प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं. इन प्लान्स में कम दाम में ज़्यादा बेनिफिट्स मिलते हैं जैसे अनलिमिटेड कॉल्स, बढ़िया 5G डाटा का एक्सेस, OTT के दमदार सब्स्क्रिप्शन्स और इसके अलावा और भी बहुत से ऑफर्स इन प्लान्स में उपलब्ध हैं. अगर आप भी पैसे बचाने वाले इन प्लान्स को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में हैं 7 ऐसे लाजवाब प्लान्स जिनके बारे में आपको ज़रूर जानकारी होनी ही चाहिए.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vi का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन का यह प्लान उन लोगों के लिए बेहद ख़ास है जो लोग सस्ता और वैल्यू फॉर मनी रिचार्ज प्लान खरीदना चाहते हैं. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ ही 300 SMS की सुविधा मिलती है और इस प्लान की वैलिडिटी कुल 26 दिनों की मिलती है जिसकी मदद से यूजर्स लगभग एक महीने तो चैन से डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह प्लान कॉल्स करने और मैसेज भेजने के लिए बढ़िया है और इसमें यूजर्स को 1GB का हाई डाटा भी मिलता है.

Vi

Vi का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडाफोन के इस प्लान में भी कॉल्स और मैसेज करने के लिए काफी अच्छे बेनिफिट्स हैं. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 28 दिन की प्लान वैलिडिटी के साथ ही 2GB का हाई स्पीड डाटा मिलता है. पिछले प्लान की तरह इस प्लान में भी अनलिमिटेड कालिंग की सुविधा उपलब्ध है और इसमें 300 SMS भेजने के बेनिफिट्स के साथ ही अपनी मन चाही कॉलर ट्यून लगाने की भी सुविधा मिलती है.

Vi का 218 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

यह धमाकेदार प्लान कुल एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें यूजर्स को वोडाफोन की तरफ से 3GB का हाई स्पीड डाटा मिलता है. इस प्लान में भी 300 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलती है. यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम पैसों में कॉल्स और मैसेज भेजने के लक्ष्य से एक रिचार्ज प्लान खरीदते हैं. इस प्लान में कोई अतिरिक्त फायदे नहीं उपलब्ध नहीं हैं.

Vi का 224 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

इस प्लान में वैसे तो कोई भी OTT बेनिफिट्स उपलब्ध नहीं हैं लेकिन इस प्लान में पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ ग्राहकों को 4GB का हाई स्पीड इंटरनेट मिलता है और इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉल्स का भी ऑप्शन उपलब्ध है. यह प्लान काफी अच्छे डाटा बेनिफिट्स के साथ आता है और कुछ वीडियोस स्ट्रीम करने और कॉल्स करने के लिए काफी अच्छा है.

vodafone idea

Vi का 232 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडाफोन के द्वारा मार्किट में लाया गया यह प्लान पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स के साथ ही 4GB का ज़बरदस्त हाई स्पीड डाटा मिलता है. यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा जिन्ह कम समय चलने वाला एक किफायती प्लान चाहिए जिसमें अच्छे कॉलिंग और डाटा बेनिफिट्स मिलते हों.

Vi का 238 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

केवल 239 रुपये की कम कीमत में आने वाले इस प्रीपेड प्लान में पूरे 28 दिन की वैलिडिटी के साथ ही 2GB का हाई स्पीड डाटा मिलता है. इसके साथ ही इस प्लान में 300 SMS के साथ ही अनलिमिटेड वौइस् कॉल्स मिलती हैं और 28 दिन के प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को 28 दिन का Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. यह प्लान बढ़िया OTT बेनिफिट्स के साथ आता है इसमें कॉलिंग के भी बेनिफिट्स उपलब्ध हैं.

Vi का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडाफोन कंपनी का यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कॉल बेनिफिट्स के साथ डाटा और OTT सुब्स्क्रिप्शन्स के बेनिफिट्स का लाभ उठाना चाहते हैं. इस प्लान में ग्राहकों को 1GB के हाई स्पीड डाटा के साथ प्रतिदिन के 100 SMS मिलते हैं और इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ ही Vi Movies & TV का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

यह भी पढ़ें: Airtel के धमाकेदार प्लान्स, लंबे समय तक चलेगा सिम, कम दाम में ज्यादा बेनिफिट्स, कॉल-डेटा सबकुछ

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile