Airtel के धमाकेदार प्लान्स, लंबे समय तक चलेगा सिम, कम दाम में ज्यादा बेनिफिट्स, कॉल-डेटा सबकुछ
Airtel के 56 और 60 दिन वाले प्लान्स में कॉलिंग, डेटा और OTT बेनिफिट्स मिलते हैं.
619 रुपये वाला प्लान सबसे कम दैनिक लागत के साथ 60 दिन की वैलिडिटी देता है.
649 रुपये और 838 रुपये वाले प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलता है.
अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो Airtel के 56 दिन और 60 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स अच्छे विकल्प हो सकते हैं. कंपनी इस सेगमेंट में कई प्लान्स ऑफर करती है, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा, 5G डेटा और OTT बेनिफिट्स जैसे फायदे शामिल हैं.
Surveyअगर आप समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन सा प्लान आपके लिए सही रहेगा, तो यहां सभी प्लान्स की पूरी जानकारी दी गई है.
Airtel का 579 रुपये वाला प्लान
यह एक डेली डेटा प्लान है, जिसमें 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है. प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा दी जाती है. इसके अलावा रोज 100 SMS और प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है. डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 16 Kbps तक रह जाती है.

इस प्लान के साथ 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये बताई जाती है. इसके अलावा Airtel Spam Alerts, फ्री Hello Tunes और Airtel Xstream Play का एक्सेस भी मिलता है. Airtel Xstream Play में मूवीज, टीवी शोज, लाइव टीवी चैनल्स, Sony LIV का फ्री वर्जन, Amazon MX Player, Chana Jor और Runn TV जैसे कंटेंट शामिल हैं. इस प्लान की प्रति दिन प्रभावी कीमत करीब 10.34 रुपये पड़ती है.
Airtel का 619 रुपये वाला प्लान
अगर आप थोड़ी ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं तो 619 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है. इस प्लान में 60 दिन की वैलिडिटी मिलती है. फायदे लगभग 579 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है.
डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 16 Kbps तक सीमित हो जाती है. इसके साथ भी Adobe Express Premium, Airtel Spam Alerts, Hello Tunes और Airtel Xstream Play जैसे फायदे मिलते हैं. इस प्लान की प्रभावी डेली लागत लगभग 10.32 रुपये पड़ती है, जो इस सूची में सबसे कम है.

Airtel का 649 रुपये वाला प्लान
अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आपके क्षेत्र में Airtel 5G उपलब्ध है, तो यह प्लान आपके लिए उपयोगी हो सकता है. इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है. यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और रोज 2GB डेटा मिलता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps तक रह जाती है.
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत अनलिमिटेड 5G डेटा है, जो पात्र यूजर्स को अतिरिक्त रूप से मिलता है. इसके अलावा Adobe Express Premium, Airtel Spam Alerts और फ्री Hello Tunes का लाभ भी दिया जाता है. इसकी प्रभावी डेली कीमत करीब 11.59 रुपये है.
Airtel का 838 रुपये वाला प्लान
यह प्लान उन लोगों के लिए है जो ज्यादा डेटा और OTT मनोरंजन दोनों चाहते हैं. इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है. यूजर्स को रोज 3GB डेटा, प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ पात्र यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है.
मनोरंजन के लिए इसमें 56 दिन का Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. साथ ही Aha Premium और Airtel Xstream Play Premium के जरिए 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है. इसके अलावा Adobe Express Premium, Airtel Safe Network और फ्री Hello Tunes जैसे फायदे शामिल हैं. इस प्लान की प्रभावी डेली लागत करीब 14.96 रुपये पड़ती है.
कौन सा प्लान आपके लिए बेहतर है?
अगर आपका मकसद कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी पाना है, तो 619 रुपये वाला प्लान सबसे बेहतर माना जा सकता है. अगर आप 5G स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो 649 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है.
वहीं भारी डेटा उपयोग और OTT कंटेंट देखने वालों के लिए 838 रुपये वाला प्लान सबसे ज्यादा फायदे वाला साबित हो सकता है. फिलहाल Airtel 56 दिन की वैलिडिटी के साथ 579 रुपये, 649 रुपये और 838 रुपये वाले तीन प्लान ऑफर कर रही है, जबकि 60 दिन की वैलिडिटी वाला 619 रुपये का एकमात्र प्लान उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
