इंडिया में लॉन्च हुए Oppo के धाकड़ फोन, Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G में मिलेगा धांसू सेल्फ़ी कैमरा

HIGHLIGHTS

Oppo ने अपने Oppo F35 5G के साथ साथ Oppo F35 Pro को इंडिया में लॉन्च कर दिया है।

दोनों ही, Oppo Phones को कंपनी 50MP के सेल्फ़ी कैमरा के साथ लेकर आई है।

यहाँ आपको Oppo के फोन की कीमत और अन्य सम्पूर्ण डिटेल्स देखने को मिलने वाली हैं।

इंडिया में लॉन्च हुए Oppo के धाकड़ फोन, Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G में मिलेगा धांसू सेल्फ़ी कैमरा

Oppo ने अपनी Oppo F35 Series के फोन्स को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में कंपनी दो फोन्स यानि Oppo F36 5G और Oppo F35 Pro को लेकर आई है। दोनों ही फोन्स को कंपनी इंडिया में जल्द ही सेल के लिए लाने वाली है, यह फोन की रीटेल चैनल्स पर सेल किया जाएगा। Oppo F35 और Oppo F35 Pro को कंपनी ने तीन अलग अलग कलर में लॉन्च किया है। Oppo F35 Series की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे कंपनी की ओर से 50MP के सेल्फ़ी कैमरा के साथ लॉन्च किया है। इसके अलावा इस फोन सीरीज में एक डुअल कैमरा सेटअप भी मिलता है। दोनों ही फोन्स को कंपनी मीडियाटेक Dimensity प्रोसेसर्स पर लेकर आई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo F35 और Oppo F35 5G का इंडिया प्राइस और उपलब्धता

Oppo F35 का इंडिया प्राइस 38,999 रुपये के बेस प्राइस में आता है, इसमें आपको 6GB रैम और 128GB की स्टॉरिज मिलती है। फोन को कंपनी ने 8GB रैम और 128GB मॉडल में भी लॉन्च किया है, जो 42,999 रुपये के प्राइस में आता है। वहीं, अगर Oppo F35 Pro को देखा जाए तो इस फोन का 6GB रैम और 128GB मॉडल 45,999 रुपये के प्राइस में आता है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल kओ कंपनी 49,999 रुपये के प्राइस में लेकर आई है। इसके अलावा फोन के 8GB रैम और 256GB मॉडल को कंपनी ने 54,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है। इस फोन पर कंपनी ऑफर के तहत 10 फीसदी इंसटेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा 10% का एक्सचेंज बोनस भी आपको मिल रहा है।

कहाँ और कब होने वाली है फोन की सेल

नए Oppo Phones को देखा जाए तो इस महीने के आखिर में यह फोन Flipakrt, Amazon और Oppo के Online Store पर सेल के लिए आने वाला है। यहीं से फोन्स को खरीदा जा सकता है।

Oppo F35 Pro के स्पेक्स और फीचर

Oppo के इस फोन में ग्राहकों के लिउए एक 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इस फोन में एक 8000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W की चार्जिंग क्षमता से लैस है। फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया है, यह ColorOS 16 पर चलता है। इसके अल्वा इस फोन में IP69K रेटिंग भी मिलती है।

फोन में एक OIS की सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा मिलता है, इसके अलावा एक 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी इस फोन का हिस्सा है और सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में एक 50MP का ही फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। इस फोन को एक अंडर डिस्प्ले सेन्सर के साथ लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें: Redmi 17C vs POCO M8x vs OnePlus N6x: भारत में कीमत, स्पेक्स और फीचर आदि की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile