चीन के मुक़ाबले भारत में अलग स्पेक्स के साथ आएंगे iQoo 9 और iQoo 9 Pro
भारत में इन स्पेक्स के साथ लॉन्च होंगे iQoo 9, iQoo 9 Pro
कम कीमत में एंट्री ले सकते हैं आईकू सीरीज़ के ये फोंस
iQoo 9 और iQoo 9 Pro को चीन में 5 जनवरी को किया जाएगा लॉन्च

iQoo 9 और iQoo 9 Pro को 5 जनवरी को चीन में लॉन्च कर दिया गया है और जल्द ही इन स्मार्टफोंस (smartphones) को भारत में लॉन्च किया जाना है। दोनों फोंस iQoo 9 और iQoo 9 Pro को लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC द्वारा स्नाचालित होंगे लेकिन टिप्सटर का दावा है कि स्मार्टफोंस को भारत में मोडिफाइड स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। टिप्सटर के मुताबिक, iQoo 9 और iQoo 9 Pro के बदले हुए स्पेक्स से भारत में इनकी कीमत कम कर सकते हैं।
iQOO 9 series for India gets a mix between iQOO 8 and 9.
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) January 10, 2022
SD888 on the vanilla model
SD8 Gen 1 on the Pro model
These won't be the exact same ones launched in China, some features/hardware will be removed to keep the cost down.
टिप्सटर Yogesh Brar ने ट्विटर पर जानकारी साझा की है जिसके मुताबिक, आगामी iQoo 9 को स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित होगा। इसके अलावा, iQoo 9 Pro को लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC द्वारा संचालित है। कंपनी iQOO 9 और iQOO 9 Pro को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया है। Brar के मुताबिक, दोनों फोंस को भारत में अलग स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी फोन की लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।
iQOO ने अभी भारत में दोनों स्मार्टफोंस की आधिकारिक स्प्केस का खुलासा नहीं किया है लेकिन एक माइक्रोसाइट बनाई है, जिससे पता चला है कि iQoo 9 Pro स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC द्वारा संचालित होगा और इसे 4,700mAh की बैटरी से लैस होगा। कंपनी की माइक्रोसाइट के मुताबिक, iQoo 9 और iQoo 9 Pro को 120W चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

iQOO 9 स्पेक्स
iQOO 9 में 6.78-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन iQOO 9 Pro के समान ही कई स्पेक्स से लैस है। ऐसा भी कह सकते है कि दोनों ही फोंस में कई स्पेक्स एक जैसे हैं।
यह iQOO 9 Pro के समान स्नैपड्रैगन 8 Gen1 चिप पर काम करता है। इसमें एक 50MP प्राइमरी कैमरा भी है। इसके अलावा फोन में 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 120-डिग्री FOV के साथ और 12MP टेलीफोटो कैमरा 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर की उपस्थिति और 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ बैटरी क्षमता सहित बाकी फीचर दोनों फोन्स में एक जैसे हैं। हालाँकि, स्टैन्डर्ड iQOO 9 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं करता है।
iQOO 9 Pro स्पेक्स
iQOO 9 Pro में 6.78-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें फ्रंट पर 16MP सेल्फी कैमरा भी दिया गया है जो आपको पंच-होल नॉच कटआउट में मिलने वाला है।
यह स्नैपड्रैगन 8 Gen1 चिप पर काम करता है। इसके अलावा फोन में चुनने के लिए 12GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन को भी ऐड किया गया है। फोन एंड्रॉइड 12 आधारित ओरिजिन ओएस पर चलता है लेकिन वैश्विक वेरिएंट में फनटच ओएस मिलने की संभावना है। बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा है जिसमें जिम्बल OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 2.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 16MP का टेलीफोटो कैमरा और 150-डिग्री FOV के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे 4K UHD में 60FPS तक रिकॉर्ड कर सकते हैं।
इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ऑनबोर्ड स्टीरियो स्पीकर हैं। iQOO 9 Pro 4,700mAh की बैटरी से लैस है जो 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 50W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
