हमेशा के लिए सस्ता हुआ iQOO का यह महंगा फोन, Amazon पर इन फोंस पर मिलेगा डिस्काउंट

Highlights

iQOO 7 की कीमत में हुई कटौती

Amazon iQOO Quest Days Sale में मिलने वाले हैं और भी डिस्काउंट

सबसे सस्ते में मिल रहा है iQOO 7

हमेशा के लिए सस्ता हुआ iQOO का यह महंगा फोन, Amazon पर इन फोंस पर मिलेगा डिस्काउंट

अगर आप हाल ही में एक नया स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं तो एक बढ़िया ऑफर आपकी राह देख रहा है। आप iQOO के दमदार फ्लैगशिप फोन को काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। iQOO जल्द ही अपनी iQOO 9 सीरीज़ के फोंस को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कंपनी ने अपने एक फोन की कीमत में कटौती कर दी है।

अमेज़न (Amazon iQOO Quest Days Sale) सेल शुरू हो गई है जिसमें कंपनी के लगभग सभी iQOO स्मार्टफोंस को रियायती दामों में खरीदने का मौका दे रही है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन iQOO 7 की कीमत में हमेशा के लिए कटौती कर दी है। फोन अब पहले से कम में मिल रहा है और इसे कम कीमत में आप अपना बना सकते हैं।

iqoo 7

बेहद सस्ता हुआ iQOO 7

iQOO ने 7 भारत में iQOO 7 की कीमत कम कर दी गई है। फोन को Rs 29,990 में लॉन्च किया गया था जबकि अब इसे Rs 27,990 में खरीद सकता है। कटौती के अलावा, अमेज़न इंडिया (Amazon India) पर iQOO क्वेस्ट डेज सेल लाइव हो गई है। इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने फोंस के बदले Rs 3000 डिस्काउंट के साथ, नौ महीने की नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।  

iQOO 7 Legend

iQOO 7 Legend को क्वेस्ट डेज सेल के दौरान डिस्काउंट रेट में मिल रहा है। फोन पर Rs 3000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिससे इसकी कीमत Rs 36,990 हो गई है। इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्स्चेंज करके लेजेंड वेरिएंट पर Rs 4000 डिस्काउंट तक के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। डिवाइस को 12 महीने के नो कॉस्ट EMI के साथ खरीदा जा सकता है।

iQOO Z3

iQOO Z3 को सेल के दौरान Rs 2000 डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। इस तरह डिवाइस को 15,990 रुपये खरीदा जा सकता है। सेल में Rs 2000 की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile