इसमें 4 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है. इसके साथ ही इसमें 1.2GHz का डुअल-कोर मीडिया टेक (MTL6572W) प्रोसेसर और 512MB की रैम दी गई है. यह 8GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है जिसको माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपना नया स्मार्टफ़ोन एक्वा प्ले लॉन्च किया है. फ़िलहाल इस स्मार्टफ़ोन को कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. इसकी कीमत Rs. 3,250 रखी गई है. ऐसा माना जा रहा है कि यह स्मार्टफ़ोन जल्द ही बाज़ार में उपलब्ध होगा.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 4 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है. इसके साथ ही इसमें 1.2GHz का डुअल-कोर मीडिया टेक (MTL6572W) प्रोसेसर और 512MB की रैम दी गई है. यह 8GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है जिसको माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके अलावा इसमें रियर और फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है. रियर कैमरे के साथ LED फ्लैश भी मौजूद है. एक्वा प्ले स्मार्टफोन में 1400mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह 4 घंटे तक का टॉकटाइम और 180 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी.
इंटेक्स एक्वा प्ले स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जो इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत है. कनेक्टिविटी की बात करें तो एक्वा प्ले में GPRS/ एज, 3G, वाई-फाई 802.11 B/G/N, ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-USB 2.0 और GPS-A-GPS मौजूद है. ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया.