HTC वन X9 स्मार्टफ़ोन में 5.5-इंच की फुल-HD IPS डिस्प्ले मौजूद होगी. इसके साथ ही इसमें 2.2GHz ओक्टाकोर प्रोसेसर भी हो सकता है. यह स्मार्टफ़ोन 16GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा.
मोबाइल निर्माता कंपनी HTC जल्द ही बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन वन X9 पेश करेगी. लेकिन फ़िलहाल खबर मिली है कि यह स्मार्टफ़ोन यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा. यह खुलासा इस स्मार्टफ़ोन की एक लीक तस्वीरे के जरिए हुआ है. फिलहाल HTC द्वारा फोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि, लीक हुई तस्वीरे के अनुसार HTC वन X9 स्मार्टफ़ोन यूनीबॉडी डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है. इमेज के अनुसार फोन में डोल्बी ऑडियो के साथ डुअल फ्रंट बूमसाउंड स्पीकर उपलब्ध होंगे.
इसके साथ ही अब यह स्मार्टफ़ोन चीनी वेबसाइट टीना पर डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है. अगर इस स्मार्टफ़ोन के लुक्स के बारे में बात करें तो यह कुछ-कुछ आईफ़ोन जैसा दिखता है.
टीना पर दी गई जानकारी के अनुसार, HTC वन X9 स्मार्टफ़ोन में 5.5-इंच की फुल-HD IPS डिस्प्ले मौजूद होगी. इसके साथ ही इसमें 2.2GHz ओक्टाकोर प्रोसेसर भी हो सकता है. यह स्मार्टफ़ोन 16GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा.
इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद होगा. HTC वन X9 स्मार्टफ़ोन में एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 5.0.2 लोलीपॉप दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में 4G LTE तकनीक के अलावा ब्लूटूथ, वाईफाई और GPS फीचर्स भी मौजूद है.