Gold Silver Price Today: 26 फरवरी को सोने के दाम में मामूली बढ़त, चांदी 6000 रुपये उछली, ताज़ा रेट जानें

Gold Silver Price Today: 26 फरवरी को सोने के दाम में मामूली बढ़त, चांदी 6000 रुपये उछली, ताज़ा रेट जानें

Gold Silver Price Today (26 फरवरी 2026): सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार हलचल देखने को मिल रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ की जानकारी के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में मजबूत रहा। 24 कैरेट सोना बढ़कर सभी टैक्स सहित 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा मूल्य मामूली गिरावट के साथ 1,61,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो पिछले सत्र में 1,61,145 रुपये था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की कीमत लगभग एक प्रतिशत चढ़कर 5,181.46 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं GoodReturns के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक इसका भाव 1,59,008 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

बीते दिन सोने का भाव

पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो वैश्विक बाजारों में मजबूती और सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ने से बुधवार को कीमतों में तेजी बनी रही। सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट सोना करीब 1,000 रुपये यानी लगभग एक प्रतिशत महंगा होकर 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जबकि इससे पहले यह 1,63,200 रुपये पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,181.46 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ गया।

चांदी का आज का भाव

चांदी के दामों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी 5,900 रुपये की तेजी के साथ 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जबकि पिछले दिन इसका बंद भाव 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। MCX पर चांदी का वायदा मूल्य हल्की कमजोरी के साथ 2,68,196 रुपये प्रति किलो पर आ गया, जो इससे पहले 2,68,316 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर चांदी 90.30 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट में चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलो बताया गया, जबकि IBJA के अनुसार गुरुवार सुबह तक यह 2,65,417 रुपये प्रति किलो दर्ज हुई।

बीते दिन चांदी का भाव

अगर पिछले दिन के रुझान पर नजर डालें तो वैश्विक बाजारों में मजबूती और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में करीब दो प्रतिशत तक उछाल देखा गया। चांदी का भाव 2.77 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गया था। संघ के अनुसार बुधवार को चांदी 5,900 रुपये यानी लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची, जबकि मंगलवार को यह 2,72,000 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 3.13 डॉलर या 3.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.30 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo