Digit.in

Xiaomi से लेकर Samsung तक इन सभी स्मार्टफोन्स में है 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, मिनटों में चार्ज होता है फोन

Highlights

Xiaomi से लेकर Samsung तक के मिड-रेंज फोन भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे रहे हैं

बढ़िया फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट (Fast Charging Support) होने का मतलब है कि आपका फोन कम समय में ज्यादा चार्ज होगा

हम यहाँ कुछ ऐसे हैंडसेट के बारे में बात करेंगे जो 30,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं

Xiaomi से लेकर Samsung तक इन सभी स्मार्टफोन्स में है 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, मिनटों में चार्ज होता है फोन

नया स्मार्टफोन (Smartphone) खरीदते समय हम फोन (Phone) के बारे में कुछ बातों का ध्यान रखते हैं। स्मार्टफोन (Smartphone) का मुख्य फीचर (Main Feature) सभी यूजर्स के लिए अलग-अलग है। किसी को फोन में बड़ी बैटरी (Huge battery) चाहिए तो किसी को बढ़िया कैमरा (best camera)। इसके अलावा, बहुत से लोग अच्छा फास्ट चार्जिंग फीचर (Fast Charging Feature) चाहते हैं। अच्छा फास्ट चार्ज सपोर्ट होने का मतलब है कि आपका फोन कम समय में ज्यादा चार्ज होगा। पहले फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर सिर्फ प्रीमियम (Premium Phones) या महंगे स्मार्टफोन (Costly Phones) में ही मिलता था। हालांकि, यह फीचर पिछले कुछ समय से मिड-रेंज फोन (Mid-range Phones) में पेश किया गया है। अगर आप ऐसे ही फोन की तलाश में हैं जो फास्ट चार्जिंग (Fast Charging) को सपोर्ट करता हो तो यहां हम आपको कुछ ऐसे हैंडसेट के बारे में बताएंगे जो 30,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं जो फास्ट चार्जिंग (Fast Charging) को सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें: 2021 के बेस्ट स्मार्टफोंस हैं ये, क्या आप यूज़ कर रहे हैं इनमें से एक?

यह फोन 5160mAh की बैटरी के साथ आता है। यह फोन 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। अन्य विशेषताओं में 6.67 इंच का एलसीडी डिस्प्ले शामिल है। फोन में 48MP+8MP+2MP+2MP का रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर दिया गया है। 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें: Leak: बड़ी बैटरी वाले नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है itel, बड़ी डिस्प्ले और ड्यूल कैमरा होगा बजट फोन में शामिल

यह फोन 4400mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन 55W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन महज 19 मिनट में 0 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें 6.58 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768G 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 64MP+8MP+2MP का रियर कैमरा है। 16MP का फ्रंट कैमरा है। यह भी पढ़ें: पहले सभी आईफोंस का रिकॉर्ड तोड़ देगी iPhone 13 series की कीमतें

यह फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आता है। यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 115 मिनट में फोन को 0 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। अन्य फीचर्स में 6.7 इंच का sAMOLED Plus FHD+ डिस्प्ले शामिल है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 64MP+12MP+5MP+5MP का रियर कैमरा है। 32MP का फ्रंट कैमरा भी है। यह भी पढ़ें: धमाका ऑफर: शाओमी के 5G फोन पर Rs 10000 का डिस्काउंट, जानें कैसे मिलेगा ऑफर

इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया गया था। फोन में 4500mAh की बैटरी है। यह फोन Warp Charge 30T Plus फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को महज 30 मिनट में 70 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 5G में 6.43-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2400×1080 है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर और 12GB तक रैम है। साथ ही 256GB स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64MP+8MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 फ्रंट कैमरा है। यह भी पढ़ें: Pataal Lok 2 से लेकर Delhi Crime Season 2 के सीक्वल का हो रहा है इंतज़ार, जानें लेटेस्ट खबर

यह फोन 4520mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी ने कहा कि यह फोन सिर्फ 52 मिनट में फोन को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 48MP+8MP+5MP का रियर कैमरा दिया गया है। 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं Google आपकी हर हरकत पर रखता है अपनी पैनी नजर, जानें यहाँ

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles