Tecno का Spark 8P जल्द भारत में होगा लॉन्च, अब तक मिली ये जानकारी
जल्द लॉन्च होगा Spark 8P
50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा Spark 8P
हीलियो G85 चिपसेट के साथ आएगा Tecno का यह फोन

Tecno ने एक ट्वीट के जरिए पुष्टि की है कि Spark 8P को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Spark 8P को पिछले साल अक्तूबर में लॉन्च किया गया था और ये दिलचस्प स्पेक्स और किफायती दाम में आता है।
कंपनी के टीज़र से डिवाइस के स्पेक्स सामने ये हैं और ये पिछले साल ये मॉडल जैसा ही समान डिवाइस है। टीज़र से पता चलता है कि फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा, फोन में 4GB रैम और 3GB वर्चुअल रैम मिलेगी जो कुल मिलाकर 7GB तक हो जाती है।

Tecno Spark 8P में 6.6 इंच की LCD स्क्रीन मिलेगी जो फुल HD+ रेज़ोल्यूशन, 20:9 एसपेक्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसके अलावा, फोन को पंच-होल डिजाइन दिया जाएगा जिसमें 8MP सेल्फी कैमरा मिलेगा।
A perfect accessory to capture greatness within you with 50MP Triple Rear Camera.
— TECNO Mobile India (@TecnoMobileInd) July 2, 2022
TECNO Spark 8P, #IndiasLatestBigShot coming Soon. #TECNO #TECNOMobile #StopAtNothing #TECNOSpark8P #Staytuned pic.twitter.com/TG7NZUXUI4
Spark 8P मीडियाटेक हीलियो G70 चिपसेट द्वारा संचालित है लेकिन भारतीय वेरिएंट को हीलियो G85 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।
डिवाइस में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। ग्लोबल वेरिएंट में 10W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जबकि भारतीय वेरिएंट 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। पिछले साल का मॉडल एंड्रॉयड 11 पर काम करता है, अभी देखना होगा कि भारतीय वेरिएंट को किस OS पर लाया जाएगा।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है।
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile