Digit.in

Jio का किफ़ायती लैपटॉप JioBook Window 10 पर करेगा काम, इस साल के आखिर तक हो सकता है लॉन्च

Highlights

Jio का किफ़ायती लैपटॉप विंडोज़ 10 पर करेगा काम

2022 के आखिर तक लॉन्च हो सकता है JioBook

जानें JioBook के अब तक मिले फीचर्स के बारे में

Jio का किफ़ायती लैपटॉप JioBook Window 10 पर करेगा काम, इस साल के आखिर तक हो सकता है लॉन्च

रिलायंस जियो (Reliance Jio) का सस्ता लैपटॉप (JioBook ) काफी समय से चर्चा में है और अब लैपटॉप से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि आगामी जियोबुक (JioBook) को काफी किफ़ायती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। जियो के इस किफ़ायती लैपटॉप की टक्कर बाज़ार में पहले से मौजूद शाओमी, डेल और लेनावो जैसे ब्रांड के लैपटॉप से होगी।

Windows 10 पर काम करेगा Jio का लैपटॉप

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, जियोबुक (JioBook) को हार्डवेयर की मंजूरी मिल गई है और लैपटॉप जल्द ही बाज़ार में एंट्री लेगा। रिपोर्ट की मानें तो यह विंडोज़ 10 OS (Windows 10 OS) पर काम करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी प्रॉडक्ट आईडी (ID) 400830078 है।

jiobook

कब लॉन्च हो सकता है जियो का सस्ता लैपटॉप

अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, इस लैपटॉप को 2022 के आखिर तक पेश किया जाएगा। लैपटॉप में 2GB रैम मिलेगी और यह मीडियाटेक MT8788 चिपसेट पर काम करेगा। अभी तक लैपटॉप के अधिक स्पेक्स का खुलासा नहीं हुआ है।

डिस्प्ले के मामले में चिपसेट फुल-HD रेजोल्यूशन तक सपोर्ट कर सकता है। हालांकि, कीमत को अधिक किफायती बनाने के लिए JioBook को कम रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 1366 x 768 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन वाली डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लैपटॉप दो मॉडल में आने वाला है। एक 2GB LPDDR4X रैम और 32GB eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ और दूसरा 4GB LPDDR4x रैम और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है।

 

नए जियोबुक लैपटॉप में एचडीएमआई, यूएसबी-ए (USB-A) जैसे कनेक्टिविटी पोर्ट भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके अलावा, वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए, JioBook को कुछ वेरिएंट में डुअल-बैंड वाईफाई के साथ-साथ 4G LTE भी मिल सकता है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles